{"_id":"5d21dcb68ebc3e6c9d3b3b06","slug":"tips-for-parents-to-protect-their-children-from-bullying","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"समझे अपने बच्चे की परेशानी ऐसे 'बुली' होने से बचाएं","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
समझे अपने बच्चे की परेशानी ऐसे 'बुली' होने से बचाएं
Mon, 08 Jul 2019 07:32 AM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Mon, 08 Jul 2019 07:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बचपन की यादों में एक बात जो बहुत सारे लोगों को याद आती है वो है कभी न कभी बदमाश बच्चों की वजह से परेशान होना यानि कि बुली होना। ये शरारत केवल बचपन ही नही बड़े होने पर भी होती है जिसे हम कॉलेज में रैगिंग का नाम देते हैं। लेकिन क्या आप जानते है बचपन की इन शरारतों का असर कुछ लोगों पर बहुत गहरा होता है। आपके बच्चे को भी ऐसी किसी समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए जरुरी है कि आप उन्हें कुछ बातों के बारे में जरुर समझाएें जिससे जिंदगी के किसी भी पड़ाव पर रैगिंग या बुली होने जैसी परेशानी का सामना न करना पड़ें।
जागरुक करें
अपने बच्चे को इस बात के बारे में जरुर समझाएें कि कोई उसे परेशान करके या डरा धमका कर कोई काम कराता है तो उसे घबराने की जरुरत नहीं है। ज्यादातर अभिभावक को लगता है कि इसमें बताने जैसी क्या बात है लेकिन ध्यान रहें अगर आप उसको पहले से बताएंगे कि किसी के डराने धमकाने से डरने की जरुरत नहीं है तो वह इन सब समस्याओं का सामना आसानी से कर लेगा और हो सकता है कि आगे से वो अपने साथ इस तरह की घटनाओं के लिए खुद को तैयार कर ले और अपना बचाव करे।

- फोटो : instagram
इस बारे में बात करें
बच्चों के साथ हुई ऐसी किसी भी घटना के बारे में बात करें। उससे पूछे कि क्या हुआ। बहुत से माता पिता का मानना है कि इन सब घटनाओं के बारे में बात करने से उनके बच्चे को लोग डरपोक कहेंगे लेकिन एक शिक्षक, अभिभावक या गाइड के रुप में जरुरी है कि बच्चों के साथ हुई ऐसी किसी घटना का जिक्र करने को कहें और उनकी तकलीफ को दूर करने का प्रयास करें।

साइबर बुली होने से बचाएं
इंटरनेट के जमाने में बच्चे अपना बहुत सा समय इसी पर गुजारते हैं और ऐसा करने से आप उन्हें रोक नहीं सकते हैं। आजकल सभी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं ऐसे में कुछ लोग सार्वजनिक रुप से गंदे कमेंट करके या फिर किसी तरह की अफवाह उड़ा कर परेशान करते हैं। अपने बच्चे को ऐसी किसी भी स्थिति के बारे में बताएं और समझाएं की उससे कैसे बचें।

समाज में ऐसी किसी भी तरह की समस्या एक कायर और अवसाद ग्रस्त समाज का निर्माण करती है। इसलिए जरुरी है कि अपने बच्चों को इन बुराईयों के बारे में समझाएं ताकि न वो किसी के साथ ऐसा करें और न ही उनके साथ ऐसी किसी तरह की घटना हो।