{"_id":"5c55a148bdec220a742da8aa","slug":"valentine-day-2019-know-how-should-aries-horoscope-person-should-propose-partner","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Valentine Day 2019: मेष राशि के लड़कों का होता है ऐसा स्वभाव, प्रपोज करने से पहले बरतें ये सावधानी","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Valentine Day 2019: मेष राशि के लड़कों का होता है ऐसा स्वभाव, प्रपोज करने से पहले बरतें ये सावधानी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
relationship
Link Copied
फरवरी यानी प्यार का महीना। इस महीने युवा प्यार का उत्सव मनाते हैं। अपनी पसंद के लड़के या लड़की को प्रपोज करते हैं। हर कोई चाहता है कि उसे उसके पसंद का प्यार मिले और वो अपने पार्टनर के साथ खुशहाल जिंदगी बिताए। भारतीय ज्योतिषशास्त्र के हिसाब से राशि के मुताबिक हर व्यक्ति का मिजाज एवं स्वभाव अलग होता है। ऐसे में हम आपको मेष राशि के जातकों का स्वभाव और इस वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को प्रपोज करते वक्त उन्हें क्या सावधानी बरतनी चाहिए इस बारे में जानकारी दे रहे हैं।
Trending Videos
2 of 5
relationship
पंडित विजय काशिव के मुताबिक, मेष राशि के जातक तेजी से काम करने वाले, आशावादी और आत्मकेंद्रित होते हैं। राशि चक्र की प्रथम राशि होने के कारण ये शिशु की तरह मासूम होते हैं। इनका प्रतीक मेढ़ा होता है, जो निडर और साहसी होता है। इस राशि के जातक हमेशा अपना जीवन अपनी शर्तों पर जीना पसंद करते हैं। ऐसे जातक अपनी विचारधारा से समझौता नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
relationship
मेष राशि के जातक किसी लक्ष्य को निर्धारित करने के पश्चात अति उत्साह के साथ उस पर कमर कसकर लग तो जाते हैं, लेकिन कार्य के प्रति अंत तक उत्साह नहीं बरकरार रख पाते हैं। नतीजतन, बहुत जल्दी अपनी रुचि खो देते हैं। ऐसे जातक बहुत लंबे समय तक किसी प्रोजेक्ट पर काम नहीं कर पाते हैं।
4 of 5
relationship tips
मेष राशि के जातकों से जुड़ी अच्छी बात यह है कि ये अपनी निराशा और गुस्से को जल्दी भूल जाते हैं और फिर से एक मासूम बच्चे की तरह व्यवहार करने लगते हैं। ये भावुक होते हैं, इसलिए ये हर चीज की शक्तिशाली प्रतिक्रिया देतें हैं, लेकिन इनका मकसद गलत नहीं होता हैं। इनकी मासूमियत लोगो को आकर्षित करती है, लेकिन इनकी अधीरता और आवेग में आना भी इनकी विशेष पहचान होती है। ये करिश्माई, साहसी और दोस्ताना होते हैं। यदि ये धीरज रखना और कूटनीति सीख लें तो ये अनोखे नेता बन सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
relationship tips
ऐसे में मेष राशि के जातक इस वैलेंटाइन अपने पार्टनर को प्रपोज करते वक्त इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उन्हें गुस्सा बिल्कुल भी नहीं करना है। गुस्सा उनका काम बिगाड़ सकता है। गुस्से में उनके हाथ से उनका प्यार भी जा सकता है। मेष राशि के जातक प्रपोज करते वक्त अपनी वाणी पर विशेष ध्यान दें और नामतोल कर अपनी बात रखें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।