सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lekhpal Arrested for Accepting 10,000 Bribe in mirzapur Tried to Flee Upon Seeing Anti-Corruption Team

UP: 10 हजार रुपये घूस लेते लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन को देख भाग रहा था; केमिकल लगे नोट से खुली पोल

अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 10 Apr 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
सार

Mirzapur News: इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और आम लोगों ने एंटी करप्शन टीम की इस पहल की सराहना की है। वहीं, प्रशासन ने साफ किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Lekhpal Arrested for Accepting 10,000 Bribe in mirzapur Tried to Flee Upon Seeing Anti-Corruption Team
मिर्जापुर में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया लेखपाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

UP News: मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के भरुहना इलाके में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लेखपाल को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया लेखपाल सत्येंद्र बघेल सदर तहसील में तैनात बताया जा रहा है। इस कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, एंटी करप्शन टीम को एक पीड़ित द्वारा शिकायत मिली थी कि संबंधित लेखपाल उससे एक काम के एवज में 10 हजार रुपये की घूस मांग रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए टीम ने जाल बिछाया और योजना के तहत पीड़ित को केमिकल लगे नोट उपलब्ध कराए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

निर्धारित योजना के अनुसार पीड़ित भरुहना स्थित स्थान पर लेखपाल से मिलने पहुंचा। जैसे ही पीड़ित ने लेखपाल को 10 हजार रुपये दिए, पहले से मौके पर तैनात एंटी करप्शन टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सत्येंद्र बघेल को रंगे हाथ दबोच लिया। टीम ने मौके पर ही आवश्यक जांच-पड़ताल की और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी लेखपाल को लेकर देहात कोतवाली पहुंची, जहां उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed