फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाय के दाग को कपड़े, फर्नीचर, कप आदि से इस तरह मिटाएं, नहीं रहेगा निशान

Thu, 14 Jan 2021 01:45 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Thu, 14 Jan 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
remove tea stains on clothes furniture cups with this ways
आसानी से चाय के दागों को निकाल सकते हैं - फोटो : Social Media

सर्दियों में गर्म-गर्म चाय का मिलना, जन्नत के मिलने जैसा है। इसे पीने से सर्दियों में तो राहत मिलती ही है, साथ ही आनंद भी मिलता है। लेकिन कई बार हम कुछ करने में मशगुल होते हैं या बातों में इतने व्यस्त होते हैं कि चाय कब गिर जाती है। हमें पता ही नहीं चल पाता है। चाय के दाग जिद्दी दागों में से एक होते हैं। यह कपड़ों को बहुत जल्दी खराब करते हैं और लंबे समय तक निकल भी नहीं पाते हैं, साथ ही कई बार यह क्रॉकरी पर से भी नहीं निकलते हैं लेकिन इन्हें निकालना नामुमकिन भी नहीं होता है। अगली स्लाइड्स से जानिए किन चीजों के इस्तेमाल से आप आसानी से चाय के दागों को निकाल सकते हैं।

remove tea stains on clothes furniture cups with this ways
कप एकदम नया सा दिखने लगेगा - फोटो : Social media

बैकिंग सोड़ा
कई बार हमारे लाइट कलर के खूबसूरत कपों पर चाय के दाग लग जाते हैं जो कि बार-बार साफ करने पर भी निकल नहीं पाते हैं। ऐसे में परेशान होने की बजाय आप बैकिंग सोड़े का इस्तेमाल करें। बैकिंग सोड़े के इस्तेमाल से आप कप पर लगे चाय के जिद्दी दाग को आसानी से निकाल सकते हैं। कपड़े को बैकिंग सोड़े के घोल में डालें और उससे कप को साफ कर लें। कप एकदम नया सा दिखने लगेगा। 

remove tea stains on clothes furniture cups with this ways
बियर आपकी सहायता कर सकती है - फोटो : Pixabay

बियर
यदि चाय किसी खुरदुरे कपड़े पर गिर जाए तब तो उसे निकालना बहुत मुश्किल हो जाता है। अक्सर हम सर्दियों में कंबल में ही बैठकर चाय पी लेते हैं, जिसे कि निकालना लगभग नामुमकिन हो जाता है। ऐसे में बियर आपकी सहायता कर सकती है। बियर के उपयोग से ऐसे कपड़ों पर से चाय के दाग को आराम से निकाला जा सकता है। बियर में एक कपड़े को डूबो लें और उसे चाय के दाग पर रगड़ें। दाग पूरी तरह से गायब हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
remove tea stains on clothes furniture cups with this ways
जल्द ही दाग मिट जाएगा - फोटो : Pexels.com

लिक्विड हैंडवॉश
यदि फर्नीचर पर चाय का दाग लग जाता है तो उसे लिक्विड हैंडवॉश की सहायता से आसानी से निकाला जा सकता है। दो कप गर्म पानी में एक चम्मच लिक्विड हैंडवॉश और एक चम्मच सिरका मिलाएं। इस मिश्रण को फर्नीचर पर लगे दाग पर स्क्रबर या कपड़े की सहायता से लगाएं और तब तक साफ करते रहें जबतक कि दाग मिट नहीं जाता है। ऐसा करते रहने से जल्द ही दाग मिट जाएगा और फर्नीचर पहले की तरह दिखने लग जाएगा। 

 

विज्ञापन
remove tea stains on clothes furniture cups with this ways
नमक का उपयोग करें - फोटो : Pixabay
नमक
एक ही कप में लंबे समय तक चाय पीने से कई बार उसके भीतर रिंग बन जाती है, जो कि सामान्य डिशवॉश बार से साफ करने पर साफ ही नहीं हो पाती है। ऐसी स्थिति में कई बार लोगों को नए कप लाने होते हैं। लेकिन यदि आप चाहते हैं कि उन्हीं कप का आप इस्तेमाल करें तो इन रिंग्स को मिटाने के लिए नमक का उपयोग करें। नमक डालकर उसे कपड़े से घीसने पर आसानी से रिंग का निशान मिटाया जा सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed