फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rohit Sharma Net Worth: क्रिकेट के 'हिटमैन' सालाना कमाते हैं करोड़ों, जानिए रोहित शर्मा की कुल संपत्ति

Tue, 30 Apr 2024 02:42 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 30 Apr 2024 02:42 PM IST
सार

आलीशान घर, बंगला, लग्जरी गाड़ियां और करोड़ों की संपत्ति है। जन्मदिन पर रोहित शर्मा की कमाई और कुल संपत्ति के बारे में जानिए।

विज्ञापन
Rohit Sharma Net Worth 2024 IPL Income House Car Collection Mumbai Indians Player Rohit Sharma Birthday
रोहित शर्मा - फोटो : instagram.com/rohitsharma45

Rohit Sharma Net Worth 2024: हिटमैन रोहित शर्मा आज यानी 30 अप्रैल को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। आईपीएल 2024 के मैदान में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल रहे रोहित शर्मा इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। विश्व कप 2023 के फाइनल में भारतीय टीम का नेतृत्व करने वाले रोहित खेल के मैदान में तो हिट रहे ही, साथ ही असल जिंदगी में भी काफी हिट और फिट हैं। कभी परिवार के साथ एक कमरे में रहने वाले रोहित शर्मा आज मुंबई के पॉश इलाके में बेहद लग्जीरियस अपार्टमेंट में रहते हैं, जहां से पूरी मुंबई और अरब सागर का नजारा देखने को मिलता है। उनके पास आलीशान घर, बंगला, लग्जरी गाड़ियां और करोड़ों की संपत्ति है। जन्मदिन पर रोहित शर्मा की कमाई और कुल संपत्ति के बारे में जानिए।

Rohit Sharma Net Worth 2024 IPL Income House Car Collection Mumbai Indians Player Rohit Sharma Birthday
रोहित शर्मा का आलीशान घर - फोटो : instagram.com/rohitsharma45

रोहित शर्मा का आलीशान घर

आईपीएल 2024 टीम मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी रोहित शर्मा के पास मुंबई के पॉश इलाके वर्ली में शानदार अपार्टमेंट है। बिल्डिंग की 29वीं मंजिल पर उनका 4 बीएचके अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत करीब 30 करोड़ रुपये है। उनके घर के सामने अरब सागर और मुंबई का आसमान, दोनों ही बेहद खूबसूरत दिखता है। इसके पहले रोहित का लोनावला में 5.25 करोड़ का एक शानदार घर था।

Rohit Sharma Net Worth 2024 IPL Income House Car Collection Mumbai Indians Player Rohit Sharma Birthday
रोहित शर्मा का कार कलेक्शन - फोटो : instagram.com/rohitsharma45

रोहित शर्मा के पास शानदार गाड़ियां

हिटमैन रोहित शर्मा के पास करोड़ों की लग्जरी कारें हैं। रोहित शर्मा के कार कलेक्शन में लेम्बोर्गिनी उरुस, मर्सिडीज-बेंज जीएलएस 350डी, टोयोटा सुजुकी और हायाबुसा बाइक आदि गाड़ियां शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit Sharma Net Worth 2024 IPL Income House Car Collection Mumbai Indians Player Rohit Sharma Birthday
रोहित शर्मा का वेतन - फोटो : instagram.com/rohitsharma45

रोहित शर्मा की कमाई

रोहित शर्मा क्रिकेट, आईपीएल के अलावा ब्रांड प्रमोशन के जरिए मोटी कमाई करते हैं। उन्होंने कई कंपनियों में निवेश के साथ ही रियल स्टेट में निवेश किया है। रोहित शर्मा आईपीएल में मुंबई इंडियंस के अलावा डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं। आईपीएल से रोहित शर्मा 16 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं, तो बीसीसीआई में उनकी सैलरी 7 करोड़ रुपये बताई जाती है। रोहित शर्मा महीने में 1.2 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं। 

विज्ञापन
Rohit Sharma Net Worth 2024 IPL Income House Car Collection Mumbai Indians Player Rohit Sharma Birthday
रितिका, रोहित और सामयरा - फोटो : instagram.com/rohitsharma45

रोहित शर्मा की कुल संपत्ति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिटमैन रोहित शर्मा 214 करोड़ की कुल संपत्ति के मालिक हैं। पिछले कुछ सालों में रोहित शर्मा की कमाई में 26 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed