फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunny Leone Net Worth: हेट स्टोरी-जिस्म जैसी फिल्मों से सनी लियोनी ने बना ली करोड़ों की संपत्ति, जानें एक्ट्रेस की कमाई

Fri, 13 May 2022 03:18 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 13 May 2022 03:18 PM IST
विज्ञापन
Actress Sunny Leone Birthday Special Know About Her Net Worth Car Collection House Income Lifestyle in Hindi
सनी लियोनी की वेब सीरीज 'अनामिका' रिलीज हुई है - फोटो : Instagram

Sunny Leone Net Worth 2022: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने बहुत कम समय में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली है। सनी लियोनी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सनी लियोनी ने इंडस्ट्री में कई फिल्मों में काम किया। इसके साथ ही सनी लियोनी फिल्मों में अपने आइटम नंबर के लिए मशहूर हैं। उनके गाने पार्टियों की शान होते हैं। सनी लियोनी के डांस मूव और खूबसूरती के लोग कायल हैं। बच्चों से लेकर बड़ों में सनी लियोनी की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। फिल्मों के अलावा सनी लियोनी एमटीवी के मशहूर रिएलिटी शो रोडीज में भी नजर आ चुकी हैं। कई टीवी शो में बतौर गेस्ट सनी लियोनी की मौजूदगी रही। पिछले दिनों उनकी वेब सीरीज 'अनामिका' रिलीज हुई। अनामिका में सनी लियोनी एक्शन मोड में नजर आईं। अपने करियर के साथ ही सनी लियोनी निजी जीवन को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। सनी के तीन बच्चे हैं, जिनके साथ वह अपने पति संग रहती हैं। सनी लियोनी के पास काम की कमी नहीं है। वह एक्टिंग, डांसिंग और शो के जरिए करोड़ों रुपये की कमाई कर रही हैं। चलिए जानते हैं सनी लियोनी की नेटवर्थ, घर, कार कलेक्शन और लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में।

Actress Sunny Leone Birthday Special Know About Her Net Worth Car Collection House Income Lifestyle in Hindi
सनी लियोनी अपने परिवार के साथ - फोटो : Instagram

 इतने आलीशान घर में रहती हैं सनी लियोनी

अभिनेत्री सनी लियोनी अपने करियर के लिए विदेश से भारत आ गईं। वह अपने बच्चों और पति डेनियल वेबर के साथ मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित एक आलीशान पेंट हाउस में रहती हैं। जब भी वह भारत में होती हैं, तो अपने इसी घर में ठहरती हैं। लेकिन उनका बहुत खूबसूरत और लग्जरी बंगला लाॅस एंजिल्स में भी है। उनके बंगले की कीमत 19 करोड़ रुपये है। सनी लियोनी के बंगले का नाम ड्रीम है। कोविड के दौरान सनी लियोनी इसी बंगले में अपने परिवार के साथ रह रही थीं।

Actress Sunny Leone Birthday Special Know About Her Net Worth Car Collection House Income Lifestyle in Hindi
सनी लियोनी की महंगी लग्जरी कारें - फोटो : Instagram/ sunnyleone

सनी लियोनी के पास करोड़ों की गाड़ियां

सनी लियोनी के पास दुनिया की काफी महंगी लग्जरी कारें हैं। सनी लियोनी के कार कलेक्शन में मैसेराटी, क्वाट्रोपोर्टे, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज और ऑडी ए5 गाड़ियां हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Sunny Leone Birthday Special Know About Her Net Worth Car Collection House Income Lifestyle in Hindi
सनी लियोनी नेटवर्थ - फोटो : instagram/sunnyleone

सनी लियोनी नेट वर्थ

एक्ट्रेस सनी लियोनी एक अभिनेत्री होने के साथ ही बिजनेस वुमन, फिटनेस इंस्पिरेशन हैं। वह बॉलीवुड में मोटी कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में शामिल हैं। छोटी उम्र में ही काम करने के लिए घर से निकल चुकी सनी लियोनी ने जब भारतीय सिनेमा में कदम रखा, तो शुरुआत बिग बाॅस की। यहां से उनका नाम और काम चर्चा में आया। इसके बाद सनी लियोनी ने एक के बाद एक कई फिल्मों और आइटम नंबर में अपना जबरदस्त काम दिखाया। अपने दम पर सनी लियोनी ने 13 मिलियन डॉलर की नेट वर्थ बना ली। भारतीय रुपयों में सनी लियोनी 98 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के मालकिन हैं।

विज्ञापन
Actress Sunny Leone Birthday Special Know About Her Net Worth Car Collection House Income Lifestyle in Hindi
सनी लियोनी एक्टिंग के साथ ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाई करती हैं - फोटो : Instagram

सनी लियोनी की कमाई

सनी लियोनी की अधिकतर कमाई एक्टिंग, डांसिंग और ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए होती है। इसके अलावा एक्ट्रेस स्टेज शो से भी कमाती है। सनी सालाना लगभग 12 करोड़ से ज्यादा रुपयों की कमाई कर लेती हैं। वहीं एक महीने में सनी लियोनी एक करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लेती हैं। एक फिल्म के लिए सनी लियोनी लगभग 1.2 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed