सब्सक्राइब करें

छुट्टियों में जरूर घूम आएं ये खूबसूरत हिल स्टेशन, कम खर्च में हो जाएगा काम

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 22 Nov 2021 04:30 PM IST
विज्ञापन
Beautiful hill stations near Delhi to visit
कसौली का खूबसूरत नजारा - फोटो : iStock

ज्यादातर लोग छुट्टियों में घर बैठने के बजाय कहीं घूमना-फिरना पसंद करते हैं। अब तो सर्दियों की शुरुआत भी हो गई है और इस मौसम में किसी हिल स्टेशन पर जाने का एक अलग ही मजा होता है। भारत में वैसे तो हिल स्टेशन बहुत सारे हैं, जो एक से बढ़कर एक खूबसूरत हैं, लेकिन अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो यहां से जो नजदीक हिल स्टेशन हैं, आप वहां की सैर कर सकते हैं। खास बात ये है कि दिल्ली-एनसीआर से नजदीक जो हिल स्टेशन हैं, वहां घूमने जाने के लिए आपको न तो ज्यादा पैसे ही खर्च करने पड़ेंगे और न ही ज्यादा समय। आपको बस 2-3 दिन का समय चाहिए और आप आराम से घूम कर आ सकते हैं। इसके अलावा खर्च की अगर बात करें तो पांच हजार से भी कम खर्च में इन हिल स्टेशन की सैर करके आ सकते हैं। तो आइए जानते हैं दिल्ली से नजदीक पड़ने वाले कुछ खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में... 

Trending Videos
Beautiful hill stations near Delhi to visit
रानीखेत का खूबसूरत नजारा - फोटो : Pixabay

रानीखेत 

उत्तराखंड के कुमाऊं में स्थित रानीखेत घूमने के लिहाज से एक बेहद ही खूबसूरत जगह है। यह दिल्ली से करीब 365 किलोमीटर की दूरी पर है। अगर आपके पास 2-3 दिन का समय हो तो आप आराम से यहां घूम सकते हैं। यहां आप कैंपिंग के साथ-साथ कई तरह की स्पोर्ट्स एक्टीविटीज का भी लुत्फ उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Beautiful hill stations near Delhi to visit
मसूरी का खूबसूरत नजारा - फोटो : iStock

मसूरी 

यह खूबसूरत हिल स्टेशन भी उत्तराखंड में ही है और दिल्ली-एनसीआर से नजदीक ही है। यहां भी घूमने के लिए दो से तीन दिन का समय काफी है। यहां आप ट्रेकिंग के साथ-साथ खूबसूरत वॉटर फॉल देखने का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यहां आपको 500-600 रुपये में होटल आराम से मिल जाएगा, जहां आप ठहर सकते हैं।

Beautiful hill stations near Delhi to visit
कसौली का खूबसूरत नजारा - फोटो : iStock

कसौली 

यह भी एक बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। दिल्ली से कालका जाने वाली ट्रेन लेकर आप आराम से कसौली पहुंच सकते हैं। यहां का रहस्यमय और निर्मल वातावरण हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां की प्राकृतिक छटा देखकर पर्यटक अभिभूत हो जाते हैं। 

विज्ञापन
Beautiful hill stations near Delhi to visit
ऋषिकेश का खूबसूरत नजारा - फोटो : Pixabay

ऋषिकेश 

एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों के लिए ऋषिकेश सबसे बेहतरीन जगह है। रीवर राफ्टिंग के लिए यह जगह देशभर में प्रसिद्ध है। दिल्ली से करीब 230 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ऋषिकेश जाना बेहद ही आसान है। आप ट्रेन या फिर बस के सहारे आराम से ऋषिकेश जा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed