सब्सक्राइब करें

Abir India Take Art Festival 2021: युवा कलाकारों ने रची रंगों की सुंदर दुनिया, विजेता आसिफ इमरान ने बनाया अनुभव का संसार

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 20 Nov 2021 10:40 AM IST
विज्ञापन
Young artists perform brilliant art work in Abir India's First take 2021
कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों को मिक्सड मीडिया, लिनोकट्स, स्कल्पचर, एक्रिलिक श्रेणियों में जमा किया। - फोटो : अमर उजाला

अबीर इंडिया के पांचवें संस्करण के पहले टेक आर्ट फेस्टिवल का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस टेक आर्ट फेस्टिवल में देश के विभिन्न इलाकों से कई युवा कलाकारों ने हिस्सा लिया। 2500 से ज्यादा कलाकारों ने इस मंच पर अपनी कला की शानदार प्रस्तुति दी। वहीं 122 कलाकारों में से 10 कलाकारों को उनकी खास उत्कृष्टता, यूनिक आइडिया और एक्सप्रेशन को लेकर सम्मानित करने के लिए चुना गया।



ये सभी कलाकार भारत के विभिन्न राज्यों से यहां पर अपनी कला की प्रस्तुति देने के लिए आए थे। इन कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों को मिक्सड मीडिया, लिनोकट्स, स्कल्पचर, एक्रिलिक श्रेणियों में जमा किया। कार्यक्रम का विषय फेस्टिवल ऑफ कलर और यूथफुल वाइब रखा गया था। अबीर इंडिया के पहले टेक आर्ट फेस्टिवल में चुने गए विजेताओं को 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। इस आर्ट फेस्विल का उद्देश्य कला के क्षेत्र को बढ़ावा देना और लोगों का इसके प्रति उत्साह को बढ़ाना था।

Trending Videos
Young artists perform brilliant art work in Abir India's First take 2021
अबीर इंडिया अहमदाबाद का एक नॉन प्रॉफिट फाउंडेशन है।  - फोटो : अमर उजाला

अबीर इंडिया के पिछले पांच संस्करणों में अब तक 10,200 प्रविष्टियां आ चुकी हैं, जिनमें से 620 कलाकारों को चुना गया। वहीं 42 कलाकारों को अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। अबीर इंडिया अहमदाबाद का एक नॉन प्रॉफिट फाउंडेशन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Young artists perform brilliant art work in Abir India's First take 2021
फाउंडेशन का उद्देश्य देश में कला के प्रति लोगों का झुकाव बढ़ाना है। - फोटो : अमर उजाला

इस फाउंडेशन की शुरुआत साल 2016 में पेंटर, डिजाइनर और नेचुरल डाई एक्सपर्ट रूबी जगरूत ने की थी। ये संस्थान युवा कलाकारों और कला प्रेमियों को बढ़ावा देना का काम करता है। इसका मकसद देश में कला के प्रति लोगों का झुकाव बढ़ाना है। 

Young artists perform brilliant art work in Abir India's First take 2021
मैं अपनी यात्राओं के समय लोगों के जो अनुभवों को देखता हूं उसे ही अपने आर्ट वर्क के जरिए प्रदर्शित किया- आसिफ इमरान - फोटो : अमर उजाला

फर्स्ट टेक के विजेता आसिफ इमरान ने बताया कि उनका आर्टवर्क सामाजिक और आर्थिक विषयों पर आधारित होता है। आगे उन्होंने कहा- 
 

- "मैं अपनी यात्राओं के समय लोगों के जो अनुभवों को देखता हूं उसे ही अपने आर्ट वर्क के जरिए प्रदर्शित किया।" वहीं रुत्विक मेहता ने बताया कि वे एक ग्रामीण इलाके से संबंध रखते हैं। वे हमेशा घरेलू पशुओं के इर्द गिर्द ही रहते हैं। इस कारण उन जानवरों के रूप और शैली से उनको काफी लगाव है।

विज्ञापन
Young artists perform brilliant art work in Abir India's First take 2021
Abir India’s First Take 2021 - फोटो : amar ujala

इन 10 कलाकारों को किया गया सम्मानित

  • शुभंकर सुरेश चंदेरे, पुणे
  • किन्नरी जितेंद्र टोंडलेकर, ठाणे
  • श्रीपमा दत्ता,  हैदराबाद  
  • जिंटू मोहन कलिता, असम
  • प्रिया रंजन पुरकैत, कोलकाता
  • आसिफ इमरान, लालगोला, पश्चिम बंगाल
  • छेरिंग नेगी, सोलन हिमाचल प्रदेश
  • रुत्विक मेहता, सुरेंद्रनगर, गुजरात
  • मौसमी मंगला, वडोदरा
  • जितिन जया कुमार, वडोदरा 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed