सब्सक्राइब करें

Best Summer Destinations: दक्षिण भारत के इन हिल स्टेशन को देख भूल जाएंगे शिमला मनाली, इस गर्मी में करें सैर

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 25 May 2022 11:20 AM IST
विज्ञापन
Best Summer Destinations Know These Hill Stations in South India to Visit During Summer
दक्षिण भारत के हिल स्टेशन - फोटो : Pixabay

Best Summer Destinations: घूमने का शौक रखने वालों के लिए भारत में कई सारे पर्यटन स्थल हैं, जहां वह देश के प्राकृतिक नजारों के बीच अपनी छुट्टियां मना सकते हैं। मौसम के मुताबिक कई ट्रैवल डेस्टिनेशन का चयन किया जाता है। लेकिन भारत के हिल स्टेशन ऐसी जगहें हैं, जहां आप गर्मी और सर्दी किसी भी मौसम में जा सकते हैं। गर्मियों में हिल स्टेशन पर घूमने की बात ही अलग होती है। भारत में कई सारे हिल स्टेशन है, जो देश विदेश के पर्यटकों को पसंद आते हैं। अधिकतर लोग हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के हिल स्टेशन जाते हैं। गर्मियों में शिमला-मनाली, सोलांग वैली आदि जगहों पर सबसे ज्यादा पर्यटक पहुंचते हैं। अगर आप भी हरी भरी पहाड़ियों के बीच खूबसूरत नजारों का आनंद लेना चाहते हैं, तो इन गर्मी के मौसम में हिल स्टेशन की सैर कर सकते हैं। लेकिन अगर आप शिमला मनाली जा चुके हो या सीजन के मुताबिक यहां अधिक भीड़ होने के कारण किसी शांत और अलग हिल स्टेशन पर जाने की इच्छा रखते हैं तो इस बार दक्षिण भारत के हिल स्टेशन की सैर करें। दक्षिण भारत में इतने खूबसूरत हिल स्टेशन हैं, जिन्हें देख कर आप शिमला मनाली भी भूल जाएंगे। इन गर्मियों में दक्षिण भारत के बेहतरीन हिल स्टेशन की करें सैर।

Trending Videos
Best Summer Destinations Know These Hill Stations in South India to Visit During Summer
केरल का मुन्नार - फोटो : Facebook/

दक्षिण भारत के हिल स्टेशन

केरल का मुन्नार

साउथ के खूबसूरत राज्य केरल में दक्षिण भारत के सबसे ऊंचे हिल स्टेशन हैं। अधिकतर हिल स्टेशन केरल के इडुक्की जिले में स्थित हैं। इनमें से एक मुन्नार हिल स्टेशन हैं, जहां आप पैदल भी जा सकते हैं। मुन्नार पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र हैं। यहां कि हरियाली, झरने और सुंदर नजारों का लुत्फ उठाने के लिए आप सर्दी शुरु होने से पहले यानी सितंबर से जून तक जा सकते हैं। यह समय मुन्नार में घूमने के लिए बेस्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Summer Destinations Know These Hill Stations in South India to Visit During Summer
तमिलनाडु का कोडईकनाल - फोटो : iStock

तमिलनाडु का कोडईकनाल

तमिलनाडु राज्य के लोकप्रिय हिल स्टेशनों में कोडाइकनाल का नाम शामिल हैं। यह दक्षिण भारत का सबसे ठंडा हिल स्टेशन है, जहां झरने, हरी भरी घाटियां, झीलें और ग्रेनाइट चट्टान हर तरफ देखने को मिलती हैं। कोडाइकनाल में आप पिलर राॅक्स, कोकर्स वॉक, बेयर शोला फॉल्स, कोड झील, डेविल्स किचन, डॉल्फिन नोज और थलाईयाई फॉल्स आदि जगहों पर भी घूमने जा सकते हैं।

Best Summer Destinations Know These Hill Stations in South India to Visit During Summer
तमिलनाडु का यरकौड - फोटो : facebook

तमिलनाडु का यरकौड

तमिलनाडु में ही छोटा सा हिल स्टेशन है, जिसका नाम यरकौड हिल स्टेशन है। यह हिल स्टेशन पूर्वी घाट में शेवराय की पहाड़ियों पर बसा है। यह प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर्यटकों का पसंदीदा है। यहां काॅफी, मसालो के बागान, शांत यरकौड झील देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
Best Summer Destinations Know These Hill Stations in South India to Visit During Summer
केरल का वगामों - फोटो : facebook

केरल का वगामों

केरल के वगामों हिल स्टेशन में हरी भरी पहाड़ियां और घाटियां हैं, जिन्हें देखने के लिए लोग आते हैं। यहां कम भीड़ होती है, इसलिए शांत माहौल में सुकून से छुट्टियां बिताने के लिए यह जगह खूबसूरत और परफेक्ट है। वगामों में कुरीसुलामा आश्रम, इंडो स्विस प्रोजेक्ट डेयरी फार्म, वागामन मीडोज, मूप्पनपारा, पाइप फाॅरेस्ट और मुरुगन हिल जैसी सुंदर जगहें हैं, जहां पर्यटक घूमने जा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed