सब्सक्राइब करें

Mussoorie Trip: दोस्तों संग घूमने का है प्लान, तो मसूरी की ये चार जगहें हैं सबसे बेस्ट

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 29 Nov 2021 11:43 AM IST
विज्ञापन
best tourist places in mussoorie uttarakhand
मसूरी में घूमने की बेस्ट जगह - फोटो : istock

लोग जब भी घूमने का प्लान बनाते हैं, तो कोई अपने पार्टनर या परिवार संग जाता है, तो कोई अपने दोस्तों संग ट्रिप प्लान करता है। लेकिन अगर पूछा जाए कि आप ज्यादा एंजॉय किसके साथ कर पाते हैं, तो शायद आपका जवाब दोस्तों के साथ हो। दोस्तों संग आप जमकर मस्ती कर सकते हैं, कहीं भी घूमने का प्लान कर सकते हैं, पार्टी कर सकते हैं और एडवेंचर भी कर सकते हैं आदि। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप दोस्तों संग घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए सबसे बेस्ट जगह उत्तराखंड की गोद में बसी मसूरी हो सकती है? शायद नहीं, इसे पहाड़ों की रानी यूं ही नहीं कहा जाता, क्योंकि यहां जाकर लोग नई-नई जगहों पर घूम पाते हैं और खूब मस्ती करते हैं। तो चलिए अगर आप भी अपने दोस्तों संग घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको मसूरी की कुछ बेस्ट जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Trending Videos
best tourist places in mussoorie uttarakhand
मसूरी में घूमने की बेस्ट जगह - फोटो : istock

केम्पटी फॉल्स

  • मसूरी में आप केम्पटी फॉल जाकर खूब मस्ती कर सकते हैं। इस वॉटरफॉल में काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यहां नहाने का तो अलग मजा है ही, साथ ही यहां आप अपने दोस्तों संग शानदार तस्वीरें भी क्लिक करवा सकते हैं जो आपकी याद बन जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
best tourist places in mussoorie uttarakhand
मसूरी में घूमने की बेस्ट जगह - फोटो : iStock

गनहिल

  • गनहिल यहां की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है। मसूरी जाने वाले पर्यटक यहां जरूर जाते हैं। यहां से बर्फ से ठकी पहाड़ियां और सूरज की झलक साफ देखी जा सकती है, जो हर किसी का दिल जीत लेती है। बताया जाता है कि प्राचीन काल में घड़ी न होने के कारण इसी चोटी से गल चलाकर लोगों को समय बताया जाता था, जिसकी वजह से इसका नाम गनहिल पड़ गया।
best tourist places in mussoorie uttarakhand
मसूरी में घूमने की बेस्ट जगह - फोटो : अमर उजाला

मॉल रोड

  • मसूरी की मॉल रोड बाकी जगहों से काफी अलग है। यहां दोस्तों संग घूमने का, तस्वीरें क्लिक करवाने का और खरीदारी करने का अपना अलग मजा है। इस मॉल रोड में जहां एक तरफ खरीदारी करने के लिए कई मुख्य स्टोर हैं, तो वहीं यहां खाने के लिए अच्छे रेस्टोरेंट भी हैं। कुल मिलाकर आप अपने दोस्तों संग यहां अच्छा समय बिता सकते हैं।
विज्ञापन
best tourist places in mussoorie uttarakhand
मसूरी में घूमने की बेस्ट जगह - फोटो : Facebook/Devbhoomi Uttarakhand Connect with Nature

क्लाउड एंड

  • मसूरी में क्लाउड एंड जाने का अपना अलग मजा है। जैसा कि इसके नाम से ही पता चल रहा है कि यहां आप बादलों को बेहद ही पास से देख सकते हैं। यहां दोस्तों संग आप जा सकते हैं और ये जगह काफी शांत भी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed