{"_id":"5deba6828ebc3e1beb5b24ed","slug":"cheapest-tour-packages-from-delhi-low-budget-tourist-places-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Happy New Year 2020: कम बजट में छुट्टियां बिताने को ये रही शानदार जगहें, प्लान बनाएं और घूम आएं","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Happy New Year 2020: कम बजट में छुट्टियां बिताने को ये रही शानदार जगहें, प्लान बनाएं और घूम आएं
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: निलेश कुमार
Updated Mon, 30 Dec 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
Link Copied
नए साल के जश्न के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। देश दुनिया में लोग खासकर युवा अपने जश्न की तैयारी में लगे हैं, तो वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने टूर पर निकलने का प्लान बनाया है। दिसंबर में लोगों के पास छुट्टियां तो होती है, लेकिन बजट की चिंता में वे घूमने नहीं निकल पाते हैं। इसी सोच में उनकी छुट्टियां निकल जाती हैं और उनके पास केवल अफसोस रह जाता है। चिंता न करें, हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी जगहों के बारे में जहां कम बजट में शानदार छुट्टियां बिता सकते हैं।
Trending Videos
2 of 5
darjeeling
दार्जिलिंग
सर्दियों में हिल स्टेशन घूमने का अलग ही रोमांच होता है। दार्जिलिंग पूर्वोत्तर भारत का शानदार हिल स्टेशन है। बजट के लिहाज से दिसंबर से मार्च तक दार्जिलिंग जाने का सबसे अच्छा समय है। यहां सर्दियों में होटलों में कमरे भी सस्ते में मिल जाते हैं और खाने-पीने का खर्च भी बहुत ज्यादा नहीं होत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
तवांग
तवांग
अरुणाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों में तवांग का अहम स्थान है। यहां सालों भर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। कुछ ट्रैवल एजेंसियों के मुताबिक दिसंबर से फरवरी तक यहां होटल में कमरे गर्मियों की अपेक्षा सस्ते दरों पर उपलब्ध होते हैं।
4 of 5
मसूरी
- फोटो : Pixabay
मसूरी
पर्यटन के लिहाज से यह उत्तराखंड की बेहद खूबसूरत और शानदार जगह है। यहां दिसंबर से फरवरी तक जाना सस्ता होता है। ऑफ सीजन होने के चलते यहां कम बजट में ज्यादा आनंद लिया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
बर्फबारी के बाद श्रीनगर शहर का खूबसूरत दृश्य(फाइल फोटो)
- फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर
धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर में सर्दियों में घूमना कम महंगा होता है। खूबसूरत हसीन वादियां यहां का हमेशा से ही आकर्षण का केंद्र रही हैं। हालांकि कभी-कभी बर्फबारी के कारण यातायात बाधित हो जाता है, इसलिए बेहतर होगा कि कश्मीर जाने से पहले मौसम और हालात का पता कर लिया जाए।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।