सब्सक्राइब करें

Father’s Day 2022: पिता के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं इन जगहों पर, फादर्स डे सेलिब्रेशन का मजा हो जाएगा दोगुना

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 19 Jun 2022 11:36 AM IST
विज्ञापन
Father’s Day 2022 Know These Places to Go With Father on Special Occasion Check All Details in Hindi
father son - फोटो : iStock

Father’s Day 2022: 19 जून को दुनिया भर में फादर्स डे मनाया जा रहा है। फादर्स डे पिता और बच्चों के बीच के अटूट रिश्ते को सेलिब्रेट करने का दिन है। बच्चों के लिए पिता बहुत कुछ करते हैं। उनके जन्म के बाद से लेकर बच्चों की सेहत, जरूरत, सपने और भविष्य को अच्छा बनाने के लिए पिता कड़ी मेहनत और परिश्रम करते हैं। इसके बदले में पिता बच्चों से अपने लिए कोई ख्वाहिश नहीं रखता। लेकिन बच्चों का फर्ज बनता है कि माता पिता से समय- समय पर अपने प्यार को जाहिर करें। वैसे तो पिता के प्रति अपने लगाव और स्नेह को जाहिर करने का कोई खास दिन नहीं होता है लेकिन अगर आप अपने पिता को खास महसूस कराना चाहते हैं तो फादर्स डे का दिन बेहतर विकल्प है। इस फादर्स डे पर अपने पिता के साथ समय बिताएं। अपने व्यस्त शेड्यूल का एक दिन पिता के नाम कर दें। इस फादर्स डे पर मौसम भी सुहाना है, ऐसे में पिता के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बनाएं। चलिए जानते हैं कि फादर्स डे पर पिता के साथ कहां घूमने जा सकते हैं।


 

Trending Videos
Father’s Day 2022 Know These Places to Go With Father on Special Occasion Check All Details in Hindi
हिल स्टेशन - फोटो : istock

हिल स्टेशन

अगर पापा को घूमना पसंद है तो आस पास के किसी हिल स्टेशन पर जा सकते हैं। पापा और आप या पूरी फैमिली ऋषिकेश घूमने जा सकती है। इसके अलावा और भी कई हिल स्टेशन हैं जहां आप जा सकते हैं। पिता के साथ हिल स्टेशन की ट्रिप यादगार और मजेदार बनाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Father’s Day 2022 Know These Places to Go With Father on Special Occasion Check All Details in Hindi
लाॅन्ग ड्राइव - फोटो : सांकेतिक फोटो

लाॅन्ग ड्राइव

अगर आपके पास अधिक दिन की छुट्टी नहीं है और किसी ट्रिप पर नहीं जा सकते है, तो लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। पिता को लेकर उनकी किसी पसंदीदा जगह पर जा सकते हैं। जैसे- अगर आप गांव से जुड़े हैं, तो पापा को गांव ले जा सकते हैं। वहां एक रात स्टे करके पापा के साथ अपनी छुट्टी को एंजाॅय कर सकते हैं। गांव दूर है तो लॉन्ग ड्राइव पर कहीं दूर किसी रेस्तरां या ढाबे पर लंच या डिनर के लिए जा सकते हैं।

Father’s Day 2022 Know These Places to Go With Father on Special Occasion Check All Details in Hindi
फिल्म देखने जाएं - फोटो : facebook

मूवी देखने

पापा को मूवी देखने का शौक हो तो किसी सिनेमा हाॅल या माॅल लेकर जाएं। उन्हें मॉल घुमाने के साथ ही मूवी दिखाएं। मूवी टिकट लेने से पहले उनसे पूछ लें कि वह कौन सी फिल्म देखना चाहते हैं। उनकी पसंद के मुताबिक ही उन्हें फिल्म दिखाएं।

विज्ञापन
Father’s Day 2022 Know These Places to Go With Father on Special Occasion Check All Details in Hindi
मंदिर जाएं - फोटो : Istock

मंदिर जाएं

आप फादर्स डे की सुबह या शाम में पापा को लेकर मंदिर जा सकते हैं। अक्सर मां- पापा एक साथ मंदिर जाते हैं, लेकिन आप अपने कामों और दोस्तों की वजह से उनके साथ मंदिर नहीं जा पाते। आज उन्हें खुद मंदिर लेकर जाएं। उनके हाथों से पूजा करवाएं। आपका ये व्यवहार उनका दिल छू लेगा।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed