सब्सक्राइब करें

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: बड़ा आसान है ट्रेन की लाइव लोकेशन को चेक करना, रेलवे के इस ऐप का करें इस्तेमाल

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 15 Nov 2021 05:58 PM IST
विज्ञापन
how to use notes app how to check train live status
ट्रेन की लाइव लोकेशन चेक करने का तरीका - फोटो : istock

एक जगह से दूसरी जगह पर जाने के लिए हम कई तरह के सार्वजनिक वाहन का इस्तेमाल करते हैं। इसमें बस, ट्रेन और फ्लाइट जैसी चीजें शामिल हैं। लेकिन भारत में लगभग सबसे ज्यादा लोग भारतीय रेल से ही सफर करना पसंद करते हैं। ट्रेन एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए सही है और इसमें लगभग सभी तरह की सुविधाएं मौजूद रहती हैं। हालांकि, लोग हमेशा इस बात को जानना चाहते हैं कि उनकी ट्रेन कहां पहुंची है? कौन से स्टेशन पर कितनी देर रूकेगी? आदि। ताकि उन्हें सही जानकारी मिल पाए। ऐसे में अगर आप भी इस तरह की जानकारी बैठे-बैठे अपने मोबाइल फोन पर लेना चाहते हैं, तो आप रेलवे के ऐप NTES यानी नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम का इस्तेमाल करके ट्रेन की लाइव लोकेशन जैसी कई अन्य जानकारी ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

Trending Videos
how to use notes app how to check train live status
ट्रेन की लाइव लोकेशन चेक करने का तरीका - फोटो : Pixabay

ऐसे ले सकते हैं ट्रेन के बारे में जानकारी

  • सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाकर इस NTES ऐप को डाउनलोड करना है। फिर आपको इस पर लॉगिन कर लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to use notes app how to check train live status
ट्रेन की लाइव लोकेशन चेक करने का तरीका - फोटो : iStock
  • अब यहां आपको 'स्पॉट योर ट्रेन' विकल्प पर क्लिक करना है, फिर आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमें आपको अपनी ट्रेन का नंबर भरना है।
how to use notes app how to check train live status
ट्रेन की लाइव लोकेशन चेक करने का तरीका - फोटो : Pixabay
  • जैसे ही आप अपनी ट्रेन का नंबर दर्ज करेंगे, तो आपकी ट्रेन के बारे में पूरी जानकारी आपके सामने आ जाएगी। यहां आपको आपकी ट्रेन कहां पर है, अगला स्टेशन कौन सा है, ट्रेन समय पर चल रही है या लेट है आदि। ये सभी जानकारी मिल जाएंगी।
विज्ञापन
how to use notes app how to check train live status
ट्रेन की लाइव लोकेशन चेक करने का तरीका - फोटो : istock

कई अन्य जानकारियां मिलेंगी यहां:-

-स्पॉट योर ट्रेन
-लाइव स्टेशन
-ट्रेन शेड्यूल
-ट्रेन बिटवीन स्टेशन
-कैंसिल ट्रेन
-डाइवटेड ट्रेन।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed