सब्सक्राइब करें

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: छठ पूजा के बाद लौटने वाले यात्रियों के लिए चलाई जा रही हैं स्पेशल ट्रेनें, जानिए डिटेल्स

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 12 Nov 2021 12:48 PM IST
विज्ञापन
Indian railways festival Special trains being run for passengers returning after Chhath Puja know details
Indian railways festival Special trains - फोटो : iStock

त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे कई स्पेशल ट्रेनें चला रही है। हालांकि अब सभी महत्वपूर्ण त्योहार खत्म हो चुके हैं। छठ पर्व को मनाने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की ओर गए थे। हालांकि छठ पर्व अब खत्म हो चुका है। इस कारण बड़ी मात्रा में लोग बिहार, पटना और पूर्वी उत्तर प्रदेश से दिल्ली की तरफ रुख कर रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे कई स्पेशल ट्रेनों को चला रही है, ताकि भारी मात्रा में होने वाली भीड़ को कम किया जा सके। भारी भीड़ कोरोना महामारी की तीसरी लहर को ला सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए इंडियन रेलवे इन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रही है। अगर आप भी छठ पर्व के बाद अपने कार्यस्थल पर लौटने का प्लान बना रहे हैं, तो इन ट्रेनों में अपनी सीट को बुक करवा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन स्पेशल ट्रेनों के बारे में, जिनका परिचालन छठ पर्व के बाद लौटने वाले यात्रियों को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। 

Trending Videos
Indian railways festival Special trains being run for passengers returning after Chhath Puja know details
Indian railways festival Special trains - फोटो : iStock

राजगीर-आनंद विहार टर्मिनल फेस्टिवल स्पेशल (03695)

ये ट्रेन राजगीर से 13 और 16 नवंबर 2021 को 2:45 बजे चलेगी। ये बिहारशरीफ, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से होते हुए अगले दिन सुबह 10:30 पर आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian railways festival Special trains being run for passengers returning after Chhath Puja know details
Indian railways festival Special trains - फोटो : पीटीआई

मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल फेस्टिवल स्पेशल (05585)

ये ट्रेन 13 नवंबर और 16 नवंबर 2021 को मुजफ्फरपुर से 6:15 बजे चलेगी। ये हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर होते हुए अगले दिन 12:15 पर आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

Indian railways festival Special trains being run for passengers returning after Chhath Puja know details
Indian railways festival Special trains - फोटो : पीटीआई

रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल फेस्टिवल स्पेशल (04551)

ये ट्रेन 12 नवंबर 2021 को रक्सौल से 1 बजे चलेगी। ट्रेन सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए अगले दिन 7 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 

विज्ञापन
Indian railways festival Special trains being run for passengers returning after Chhath Puja know details
Indian railways festival Special trains - फोटो : Istock

भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल फेस्टिवल स्पेशल (04577)

इस ट्रेन का परिचालन भी त्योहार में होने वाली भीड़ को देखकर किया जा रहा है। ये ट्रेन 13 नवंबर 2021 को भागलपुर से चलेगी और अगले दिन आनंद विहार टर्मिनल पर पहुंचेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed