फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day 2022: इन जगहों पर जाते ही देशभक्ति की भावना से भर जाता है हर भारतीय, एक बार जरूर जाएं

Mon, 15 Aug 2022 12:11 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 15 Aug 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Independence Day 2022 Know These 5 Places Visit on 15th August to Remember our History
स्वतंत्रता दिवस पर घूमने के लिए देशभक्ति से सराबोर जगहें - फोटो : istock

Independence Day 2022: 15 अगस्त 1947 को भारत अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। सालों चले स्वतंत्रता संग्राम, कई आंदोलनों और देशभक्ति से सराबोर नौजवानो की शहादत के बाद हिंदुस्तान में तिरंगा लहराया गया। आज के आजाद भारत को पाने के लिए गुलाम भारत ने बहुत कुछ सहा। जिसकी यादें आज भी हमारे देश की कई जगहों पर जीवित हैं। ये जगहें भारत की गुलामी से लेकर आजादी तक की गवाह हैं। इतिहास के पन्नों पर दर्ज इन जगहों में से कहीं हंसते हंसते हमारे वीरों ने अपनी जान कुर्बान कर दी थी, तो कहीं से अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन की पृष्ठभूमि तैयार की गई थी। देश की वो जेल, जहां आजादी की आवाज उठाने पर स्वतंत्रता सेनानियों को सजा के तौर पर कैद कर दिया गया, तो वो सीमा जहां भारत पाकिस्तान को दो अलग देशों में बांट दिया गया। आजादी के बाद से स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाता दिल्ली का वह लाल किला और राजपथ, जहां से फहराया जाने वाला तिरंगा और जवानों की परेड हर भारतीय को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर देती है। हर भारतीय को एक बार इन जगहों पर जरूर जाना चाहिए। देश आजादी के 75 साल पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस मौके पर अगर आप कहीं यात्रा की योजना बना रहे हैं तो राष्ट्रप्रेम बढ़ाने वाली इन जगहों पर जरूर जाएं।

Independence Day 2022 Know These 5 Places Visit on 15th August to Remember our History
राष्ट्रीय शहीद स्मारक - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली का राष्ट्रीय शहीद स्मारक

अगर आपके पास घूमने के लिए ज्यादा बजट और समय नहीं है तो आप 15 अगस्त के मौके पर दिल्ली जा सकते हैं। यहां लाल किले पर ध्वजारोहण और परेड देख सकते हैं। इसके साथ ही इंडिया गेट के पास बने नेशनल वॉर मेमोरियल जा सकते हैं। यहां साल 1947, 1962, 1971 और 1999 में हुए युद्ध में शहीद हुए वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दे सकते हैं। लाल किला घूमने जा सकते हैं। कम बजट और एक दिन की छुट्टी में आप देशभक्ति से सराबोर इन जगहों पर घूम सकते हैं।

Independence Day 2022 Know These 5 Places Visit on 15th August to Remember our History
जलियांवाला बाग - फोटो : amar ujala

जलियांवाला बाग, अमृतसर

भारत के लिए काला दिन था, जब 1919 में बैसाखी के दिन अमृतसर के जलियांवाला बाग में अंग्रेजों ने निहत्थे भारतीयों पर गोलियां बरसाई और एक दर्दनाक हत्याकांड को अंजाम दिया। इस दिन स्वतंत्रता सेनानियों ने राॅलेट एक्ट के विरोध में बैठक की योजना बनाई थी। पास में ही बैसाखी का मेला लगा था, जिसमें आम लोग शामिल हुए थे। जनरल डायर ने चारों तरफ से लोगों को घेर लिया और बिना चेतावनी के गोली चलाने का आदेश दे दिया। जलियांवाला बाग हत्याकांड में सैकड़ों लोग शहीद हो गए। इन शहीदों के नाम पर मेमोरियल बनाया गया है। दीवारों पर आज भी बुलेट के निशान देखे जा सकते हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर परिवार के साथ जलियांवाला बाग जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day 2022 Know These 5 Places Visit on 15th August to Remember our History
वाघा-अटारी बॉर्डर - फोटो : सोशल मीडिया

वाघा बॉर्डर

अमृतसर में भारत पाकिस्तान को अलग करने वाली सीमा है। इस भारत पाकिस्तान बॉर्डर को वाघा बॉर्डर के नाम से जाना जाता है। यहां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर परेड होती है। हजारों लोग वाघा बॉर्डर पर राष्ट्रीय दिवस का जश्न मनाने के लिए पहुंचते हैं। वहां का नजारा देशप्रेम और ऊर्जा व जोश से भरपूर होता है। आप यहां भी जा सकते हैं।

विज्ञापन
Independence Day 2022 Know These 5 Places Visit on 15th August to Remember our History
काला पानी - फोटो : iStock

सेलुलर जेल, अंडमान निकोबार द्वीप

अंडमान निकोबार द्वीप समूह पर सेलुलर जेल बनी है, जिसे काला पानी के नाम से भी जाना जाता है। इस जेल को अब एक म्यूजियम और स्मारक में परिवर्तित कर दिया गया है। सेलुलर जेल में बना म्यूजियम और स्मारक आजादी से पहले स्वतंत्रता सेनानियों के साथ हुई यातनाओं की गवाही देता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed