फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan Travel Plan: रक्षाबंधन में मिल रही चार दिन की छुट्टी, इन जगहों पर घूमने का बना सकते हैं प्लान

Thu, 11 Aug 2022 06:40 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 11 Aug 2022 06:40 AM IST
विज्ञापन
Places To Visit With Siblings on Raksha Bandhan 4 Holidays Travel Plan In Hindi
रक्षाबंधन पर चार दिन की छुट्टी में घूमने के लिए जगहें - फोटो : Istock

Raksha Bandhan Travel Plan: रक्षाबंधन हर भाई बहन के लिए बहुत खास त्योहार है। बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं। भाई बहन को खास महसूस कराने के लिए उन्हें तोहफे देते हैं। दोनों ये दिन एक दूसरे के साथ मनाते हैं। जो भाई बहन कॉलेज और नौकरी के कारण घर से दूर रहते हैं और बचपन की तरह एक दूसरे के साथ वक्त नहीं बिता पाते, उनके लिए साल 2022 का रक्षाबंधन के खास मौका है। इस बार रक्षाबंधन पर आपको चार दिन की छुट्टी मिल रही है। ऐसे में भाई बहन रक्षाबंधन के मौके पर किसी ट्रिप पर जा सकते हैं। परिवार के साथ रक्षाबंधन पर घूमने का प्लान करें। 11 अगस्त को रक्षाबंधन है। इस दिन छुट्टी है। 12 अगस्त को छोड़ दें तो 13 और 14 अगस्त को वीकेंड है और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी है। ऐसे में आपको रक्षाबंधन की चार दिन की छुट्टी मिल रही है। जो लोग कई दिनों से छुट्टी होने पर किसी ट्रिप पर जाने का इंतजार कर रहे थे, वह भी अगस्त में होने वाली इन चार दिनों की छुट्टी पर मौका उठाकर घूमने जा सकते हैं। चलिए जानते हैं रक्षाबंधन से स्वतंत्रता दिवस के बीच चार दिन की छुट्टी पर आप कहां घूमने जा सकते हैं।

Places To Visit With Siblings on Raksha Bandhan 4 Holidays Travel Plan In Hindi
कश्मीर - फोटो : Istock

कश्मीर

प्राकृतिक सुंदरता और हर किसी का पसंदीदा टूरिस्ट स्पॉट कश्मीर रक्षाबंधन की चार दिन की छुट्टी पर परिवार के साथ घूमने के लिए बेस्ट है। इस रक्षाबंधन परिवार के साथ पृथ्वी के स्वर्ग पर घूमने का लुत्फ उठाइएं। चार दिन की छुट्टी में आप कश्मीर के कुछ प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को घूम सकते हैं। सुंदर झीलों, हरियाली, बागान देखने के साथ यहां कि लोकल मार्केट में भी घूम सकते हैं। इस मौसम में कश्मीर का सफर यादगार और मस्ती से भरपूर होगा। खर्चा भी कम आएगा।

Places To Visit With Siblings on Raksha Bandhan 4 Holidays Travel Plan In Hindi
तवांग - फोटो : istock

तवांग

अगर ट्रैकिंग का लुत्फ उठाना है और सुंदर नजारों के बीच शांत माहौल में घूमने के लिए किसी जगह का चयन कर रहे हैं तो तवांग जा सकते हैं। तवांग भारत के सबसे मशहूर ट्रैकिंग जगहों में से एक है। चार दिन में आप अच्छे से तवांग की प्रसिद्ध जगहों को घूम सकते हैं। यहां आप तवांग वार मेमोरियल, तवांग मोनेस्ट्री, सेला पास, बाप तेंग कांग और गोरोचन पीक आदि का भ्रमण कर सकते हैं। बजट में यहां का सफर कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Places To Visit With Siblings on Raksha Bandhan 4 Holidays Travel Plan In Hindi
उदयपुर - फोटो : facebook

उदयपुर, राजस्थान

परिवार के साथ घूमने के लिए राजस्थान का उदयपुर भी बेहतर विकल्प है। उदयपुर का सफर शानदार अनुभव देगा। उदयपुर को झीलों का शहर कहा जाता है, जहां आपको बहुत सुंदर झीलें, महल देखने को मिल सकते हैं। पर्यटकों के बीच यह जगह पसंदीदा है। यहां आप नौका विहार कर सकते हैं। यहां के स्थानीय व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं। शॉपिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
Places To Visit With Siblings on Raksha Bandhan 4 Holidays Travel Plan In Hindi
ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग - फोटो : istock

ऋषिकेश

रक्षाबंधन से स्वतंत्रता दिवस तक की छुट्टी पर आप उत्तराखंड के किसी भी हिल स्टेशन के सफर पर जा सकते हैं। कम पैसों में आप आध्यात्म, धर्म और एडवेंचर तीनों का अनुभव ले सकते हैं। भाई बहन अगर घर के बड़ों, माता पिता के साथ ट्रिप पर जा रहे हैं तो उत्तराखंड के ऋषिकेश जा सकते हैं। यहां के मंदिरों के दर्शन के अलावा आप रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, माउंटेन बाइकिंग, वाटरफॉल ट्रेकिंग और फ्लाइंग फॉक्स का भरपूर लुत्फ उठा सकते हैं। शाम में परिवार के साथ गंगा तट पर आरती में शामिल हो सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed