Raksha Bandhan 2022: आज परिवार संग इन जगहों पर घूमने निकल सकते हैं आप, रक्षाबंधन बन जाएगा यादगार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या
भाई बहन रक्षाबंधन के मौके पर भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या जा सकते हैं। इस पावन नगरी में सरयू स्नान के बाद भाई बहन एक दूसरे को राखी बांधकर ईश्वर का आर्शीवाद ले सकते हैं। इसके साथ ही बहन रामलला को भी राखी बांध सकती हैं। भाई बहन राम मंदिर, हनुमानगढ़ी और आसपास के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं। शाम के समय सरयू आरती में शामिल हो सकते हैं और अद्भुत नजारों के बीच अपने रक्षाबंधन को खास बना सकते हैं। अयोध्या घूमने के लिए सस्ती जगह है। यहां आप कम पैसों में घूम सकते हैं।
शिमला
भाई बहन किसी रोमांचक सफर के लिए जगह की तलाश में हैं तो शिमला जा सकते हैं। शिमला में रक्षाबंधन मनाना उत्साहजनक होगा। भाई बहन अपने रिश्तेदारों या चचेरे, ममेरे भाई बहनों के साथ ग्रुप ट्रिप की योजना बना सकते हैं। शिमला के कई बसें चलती हैं, जो बजट में आपको हिमाचल के सबसे मशहूर पर्यटन स्थल पर पहुंचा देंगी। यहां की प्राकृतिक सुंदरता के बीच भाई बहन बहुत सारी मस्ती करते सेल्फी ले सकते हैं। स्थानीय लजीज खाने के साथ ही माॅल रोड पर खरीदारी कर सकते हैं।
बनारस
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर तैयार होने के बाद से ही पर्यटकों के बीच बनारस आकर्षण का केंद्र है। सावन का माह है, साथ ही रक्षाबंधन भी है। ऐसे मौके पर भगवान शिव की प्रिय नगरी काशी जा सकते हैं। भाई बहन बनारस जाकर रक्षाबंधन मना सकते हैं। यहां काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के साथ ही अश्वमेध घाट पर आरती में शामिल होने के साथ ही गंगा किनारे वक्त गुजारना, बनारसी पान, लस्सी और स्ट्रीट फूड का स्वाद भी ले सकते हैं।
जिम कार्बेट नेशनल पार्क
एडवेंचर ट्रिप पर जाना चाहते हैं तो भाई बहन उत्तराखंड के जिम कार्बेट नेशनल पार्क घूमने जा सकते हैं। जिम कार्बेट युवाओं के पसंदीदा स्थानों में से एक है। यहां जानवरों के साथ प्रकृति का भी अच्छा नजारा देखने को मिल जाएगा। बारिश के मौसम में जिम कार्बेट में घूमना अपने आप में बेहद ही सुखद एहसास देगा। बहन के लिए भाई की ओर से रक्षाबंधन का यह उपहार बहुत यादगार बन जाएगा।