Hindi News
›
Photo Gallery
›
Lifestyle
›
Travel
›
International Tiger Day Best Places to spot tigers in India Check locations details Bharat ke Bagh Abhayaranya
{"_id":"6875d7a214dc7682150c4f79","slug":"international-tiger-day-best-places-to-spot-tigers-in-india-check-locations-details-bharat-ke-bagh-abhayaranya-2025-07-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"International Tiger Day: बाघ प्रेमियों के लिए भारत की पांच बेहतरीन जगह, जहां मिलेगा टाइगर सफारी का असली मजा","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
International Tiger Day: बाघ प्रेमियों के लिए भारत की पांच बेहतरीन जगह, जहां मिलेगा टाइगर सफारी का असली मजा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:07 AM IST
सार
International Tiger Day: बाघ दिवस के मौके पर देश के सबसे लोकप्रिय टाइगर रिजर्व की सैर के लिए जा सकते हैं और जंगल सफारी का लुत्फ उठा सकते हैं। ये सफर सिर्फ एक एडवेंचर नहीं, बल्कि बाघों के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति आपकी जागरूकता का भी प्रतीक है।
विज्ञापन
1 of 6
अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस 2025
- फोटो : instagram
Link Copied
International Tiger Day 2025: हर साल 29 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य है बाघों की घटती संख्या के प्रति जागरूकता फैलाना और उनके संरक्षण के प्रयासों को मजबूत करना। अगर आप इस इंटरनेशनल टाइगर डे पर कुछ खास करना चाहते हैं, तो एक टाइगर सफारी ट्रिप से बेहतर और क्या हो सकता है
बाघों को उनके प्राकृतिक आवास में देखे के लिए भारत में ऐसे कई टाइगर रिजर्व हैं, जहां आपको इन जंगल के राजाओं की झलक जरूर मिलेगी। बाघ दिवस के मौके पर देश के सबसे लोकप्रिय टाइगर रिजर्व की सैर के लिए जा सकते हैं और जंगल सफारी का लुत्फ उठा सकते हैं। ये सफर सिर्फ एक एडवेंचर नहीं, बल्कि बाघों के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति आपकी जागरूकता का भी प्रतीक है। इस लेख में जानिए भारत के 5 बेहतरीन बाघ उद्यान, जो टाइगर डे पर घूमने के लिए एकदम परफेक्ट हैं।
Trending Videos
2 of 6
रणथंभौर नेशनल पार्क
- फोटो : instagram
रणथंभौर नेशनल पार्क
राजस्थान के सवाई माधोपुर में रणथंभौर नेशनल पार्क है। यह उद्यान पहाड़ों, किलों और घने जंगलों के बीच है, जहां से बाघों की झलक मिलती है। अरावली और विंध्याचल पहाड़ियों का संगम देखने को मिलता है। रणथंभौर किले की सैर कर सकते हैं।अक्तूबर से जून तक का महीना यहां घूमने के लिए सर्वोत्तम होता है। यहां बाघ देखने की सबसे ज्यादा संभावना रहती है। यहां का सफर फोटोग्राफर्स के लिए स्वर्ग जैसा है। सफारी और कैम्पिंग का आनंद ले सकते हैं। रणथंभौर नेशनल पार्क की यात्रा के लिए जयपुर एयरपोर्ट से 180 किमी दूर बस या कैब मिल जाएगी। उद्यान से 12 किमी दूर सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व
- फोटो : instagram
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व
मध्य प्रदेश के उमरिया जिला में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व है। देश में सबसे ज्यादा टाइगर की आबादी इसी उद्यान में है। मार्च से मई तक यहां बाघों को आसानी से देख सकते हैं। यहां आने वालों को हाथी सफारी का लुत्फ जरूर उठाना चाहिए। यह उद्यान 32 पहाड़ियों से घिरा है। बाघों के अलावा भी यहां कई प्रकार के वन्यजीव पाए जाते हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के सबसे करीब रेलवे स्टेशन उमरिया रेलवे स्टेशन है, जहां से इस पार्क तक पहुंचने में लगभग 40 मिनट की ड्राइव है।
4 of 6
काजीरंगा नेशनल पार्क
- फोटो : PTI
काजीरंगा नेशनल पार्क
असम में काजीरंगा नेशनल पार्क है जो कि एक सींग वाले गैंडे (One Horn Rhinos) के लिए प्रसिद्ध है। ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे बसा यह सुंदर जंगल हाथी सफारी और जीप सफारी के लिए लोकप्रिय है। आप यहां बाघों के अलावा हाथी, गैंडा भी नजदीक से देख सकते हैं। बोट राइड और बर्ड वाचिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां पहुंचने के लिए 96 किमी दूर जोरहाट एयरपोर्ट है और 75 किमी दूर फुरकाटिंग रेलवे स्टेशन सबसे पास है।
विज्ञापन
5 of 6
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क
- फोटो : Instagram
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क भारत का पहला नेशनल पार्क है, जो कि उत्तराखंड में है। यहां रोमांचक जंगल सफारी का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां आने का बेस्ट समय नवंबर से जून का है। अगर आप बाघ देखना चाहते हैं तो ढिकाला जोन में टाइगर दिखने की संभावना सबसे अधिक होती हैं। इस पार्क में बंगाल टाइगर, हाथी, हिरण, मगरमच्छ के लिए प्रसिद्ध है। यहां आप जीप सफारी, कैंटर सफारी, एलीफेंट सफारी का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां के घने जंगलों और रमणीय पहाड़ियों के बीच सफारी का रोमांच विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित करता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।