फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kerala Tourism: केरल जाएं तो इन पर्यटन स्थलों को जरूर घूमें, पैसा वसूल होगी ट्रिप

Sat, 27 Aug 2022 02:16 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 27 Aug 2022 02:16 PM IST
विज्ञापन
Kerala Tourism Best Tourist Places To Visit In Kerala Check Details In Hindi
केरल का खूबसूरत नजारा - फोटो : Pixabay

Kerala Tourism : मानसून में किसी खूबसूरत और हरे भरे पर्यटन स्थल की सैर करना चाहते हैं तो दक्षिण भारत को घूमने की योजना बना सकते हैं। दक्षिण भारत की हरियाली और प्राकृतिकता देशभर में प्रसिद्ध है। यहां कई धार्मिक स्थल, हिल स्टेशन और ऐतिहासिक जगहें हैं। इस मौसम में दक्षिण भारत के केरल राज्य में घूमने जाना बेस्ट विकल्प रहेगा। केरल की सुंदरता बारिश के मौसम में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। अगर आप भीड़भाड़ से दूर किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां सुकून के पल बिता सकें तो केरल जा सकते हैं। यहां एडवेंचर के लिए भी कई विकल्प मिलेंगे। आप केरल के सफर पर दोस्तों, परिवार और पार्टनर के साथ जा सकते हैं। केरल घूमने के लिए जा रहे हैं तो आपको पहले जान लें कि केरल के सबसे प्रसिद्ध और पर्यटकों के पसंदीदा पर्यटन स्थल कौन से हैं। केरल के पर्यटन स्थलों की सैर कैसे करनी है? बरसात के मौसम में करें केरल की सैर।

Kerala Tourism Best Tourist Places To Visit In Kerala Check Details In Hindi
केरल के मुन्नार का खूबसूरत नजारा - फोटो : Social media

मुन्नार

केरल के मुन्नार शहर में बड़ी संख्या में पर्यटक मानसून में पहुंचते हैं। मुन्नार में ट्रैकिंग, हाईकिंग और वाइल्ड लाइफ स्पाॅटिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटी का लुत्फ उठा सकते हैं। मुन्नार शहर मे दक्षिण भारत का सबसे बड़ा चाय बागान है। आप अपने पार्टनर, फैमिली या दोस्तों के साथ यहां के सुंदर चाय के बागानों को देख सकते हैं।

Kerala Tourism Best Tourist Places To Visit In Kerala Check Details In Hindi
थेक्कड़ी - फोटो : Pixabay

थेक्कड़ी

केरल के थेक्कड़ी का मुख्य आकर्षण पेरियार नेशनल पार्क है। यह देश का प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान है। यहां कई तरह के जीव जंतु देखने को मिलते हैं। इस पार्क में बहुत सारे बाघ और हाथी भी देखने को मिल जाएंगे। एडवेंचर के लिहाज से ये जगह बेस्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kerala Tourism Best Tourist Places To Visit In Kerala Check Details In Hindi
केरल वायनाड (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

वायनाड

अगर आप रूटीन के कामकाज से कुछ वक्त निकालकर आराम और सुकून की छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो वायनाड काफी अच्छी जगह है। यहां घने जंगल, वनस्पतियों और खूबसूरत पहाड़ियों को देख सकते हैं। आयुर्वेदिक मालिश या स्पा के लिए भी ये जगह बेस्ट है।

विज्ञापन
Kerala Tourism Best Tourist Places To Visit In Kerala Check Details In Hindi
त्रिशुर - फोटो : istock

त्रिशुर

प्रकृति से प्रेम है और सुकून की तलाश में हैं तो केरल के त्रिशुर जा सकते हैं। यहां आपका समय बहुत ही अच्छा बीतेगा। गर्मियों में घूमने के लिए यह जगह अच्छी है। यहां कई समुद्र तट, बांध और झरने आदि घूमने को मिल सकते हैं।हर साल पर्यटक अपनी छुट्टियां बिताने के लिए यहां पहुंचते है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed