Janmashtami 2022: आज और कल जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी की आधिकारिक छुट्टी की घोषणा भी हो गई है। इसके बाद वीकेंड है। ऐसे में जो लोग कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं, वह जन्माष्टमी के मौके पर ट्रिप पर जा सकते हैं। तीन दिन की छुट्टी मिलने के साथ ही मौका भी अच्छा है। वैसे तो आप जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण के किसी प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिर के दर्शन करने भी जा सकते हैं। इस मौके पर कृष्ण मंदिरों में उत्सव मनाया जाता है।भारत के कई राज्यों में विश्व प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर हैं लेकिन अगर आपके पास अधिक छुट्टियां नहीं है तो भी आप जन्माष्टमी का पर्व यादगार बना सकते हैं। इसके लिए आप कृष्ण जन्माष्टमी पर दिल्ली एनसीआर की कुछ जगहों की सैर पर निकलें। चलिए जानते हैं जन्माष्टमी के दिन आप दिल्ली में कहां घूमने जा सकते हैं और अपना पर्व यादगार बना सकते हैं।
Janmashtami 2022: आज दिल्ली की इन जगहों पर घूम सकते हैं आप, जन्माष्टमी के मौके पर शानदार होगा नजारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्कॉन मंदिर
नोएडा में बने खूबसूरत इस्कॉन मंदिर को घूमने के लिए आज जा सकते हैं। इसे श्री राधा पार्थसारथी मंदिर भी कहा जाता है। दिल्ली एनसीआर में यह श्रीकृष्ण का प्रसिद्ध मंदिर है। जन्माष्टमी में यहां विदेशी पर्यटकों की भीड़ नजर आएगी। लोग इस मंदिर में पूजा करने के साथ ही वीकेंड या फिर त्योहार के मौके पर परिवार के साथ घूमने के लिए भी आते हैं। इस्कॉन मंदिर भारत के सबसे बड़े मंदिरों में से एक है।
अक्षरधाम मंदिर
अगर दिल्ली एनसीआर के रहने वाले हैं तो जन्माष्टमी के मौके पर पूरे परिवार या दोस्तों के साथ अक्षरधाम मंदिर जा सकते हैं। यह मंदिर बहुत ही खूबसूरती से तैयार किया गया है। गुलाबी बलुआ पत्थर और संगमरमर से बने इस मंदिर में स्वामीनारायण की पूजा होती है। जन्माष्टमी के लिए इसे खास सजाया गया है। शाम के समय इस मंदिर की सुंदरता आपका मन मोह लेगी। नौका विहार करने के साथ ही आप मंदिर के अन्य खूबसूरत नजारों को देख सकते हैं।
श्री गौरी शंकर मंदिर
जन्माष्टमी में चांदनी चौक के गौरी शंकर मंदिर में भी आप दर्शन और पूजा अर्चना के लिए जा सकते हैं। यह शहर का सबसे पुराना और प्रसिद्ध मंदिर है। त्योहारों के अलावा आम दिनों में भी यहां भक्तों की भीड़ रहती है। इस मंदिर के दर्शन के साथ ही आप दिल्ली भी घूम सकते हैं। चांदनी चौक के लजीज व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं और खरीदारी कर सकते हैं।
श्री शिव दुर्गा मंदिर
दिल्ली के पुराने मंदिरों में से एक शिव दुर्गा मंदिर है, जो पश्चिमी दिल्ली में स्थित है। जन्माष्टमी पर मंदिर को खास सजाया गया है। इस मौके पर आप अपने परिवार के साथ शिव दुर्गा मंदिर के दर्शन करने भी जा सकते हैं।