Vaishno Devi Yatra Advisory: वैष्णो देवी में अब नहीं चलेगी मनमानी, 1 जनवरी 2026 से बदल रहे यात्रा नियम
Vaishno Devi Yatra Advisory: नए साल की शुरुआत अगर माता वैष्णो देवी के चरणों से करनी है, तो भक्ति के साथ नियमों का पालन ही सबसे बड़ा प्रसाद होगा।
नए साल से लागू हुए वैष्णो देवी यात्रा के नए नियम
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रा व्यवस्था में सख्ती की है। इन नियमों का उद्देश्य है,
- भवन क्षेत्र में अनावश्यक भीड़ रोकना
- दुर्घटनाओं का खतरा कम करना
- ट्रैक पर बेहतर भीड़ प्रबंधन
- आपात स्थिति में तेज़ प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना
RFID कार्ड पर अब समय सीमा तय
वैष्णो देवी यात्रा के लिए पर्यटक कटरा से भवन तक पैदल यात्रा करते हुए जाते हैं। वैष्णो देवी मंदिर तक चढ़ाई के लिए अब समय सीमा तय कर दी गई है। 10 घंटे के भीतर चढ़ाई शुरू करना अनिवार्य होगा। संशोधित नियमों के अनुसार, दर्शन के बाद भवन क्षेत्र में रुकने की आज़ादी खत्म होगी। 24 घंटे में कटरा लौटना वापसी करनी होगी यानी दर्शन पूरा करने के बाद अधिकतम 24 घंटे के भीतर कटरा बेस कैंप लौटना अनिवार्य होगा। भवन क्षेत्र में कई दिनों तक रुकने की अनुमति नहीं होगी।
यही सबसे बड़ा बदलाव है, क्योंकि पहले श्रद्धालु दर्शन के बाद भवन क्षेत्र में लंबे समय तक रुक जाते थे, जिससे जाम की स्थिति बनती थी। यात्रा के लिए RFID कार्ड बनेगा, जिसके मिलने के 10 घंटे के भीतर यात्रा शुरू करनी होगी। देर करने पर यात्रा की अनुमति नहीं मिलेगी। हालांकि पहले श्रद्धालु RFID कार्ड लेकर जब चाहें चढ़ाई शुरू कर सकते थे, लेकिन अब यह छूट खत्म हो चुकी है।
कटरा से भवन तक की पूरी जानकारी
जम्मू रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर टैक्सी या बस से कटरा तक की यात्रा करें। कटरा रेलवे स्टेशन भी पहुंच सकते हैं। यहां से वैष्णो देवी भवन की दूरी लगभग 13 किलोमीटर है। यात्रा पैदल, घोड़ा, पिट्ठू, बैटरी कार या हेलीकाॅप्टर से की जा सकती है। यात्रा से पहले पर्ची कटती है। घोड़े, पिट्ठू या पालकी आदि की भी काउंटर से पर्ची मिलती है।
कितना समय लगता है?
स्वस्थ व्यक्ति को पैदल चढ़ाई में 6–8 घंटे का वक्त लग सकता है। वहीं वापसी पैदल उतरने में भी उतना ही वक्त लगता है। सामान्य दिनों में वैष्णो देवी की पूरी यात्रा 24 से 36 घंटे में तय की जाती है। 1 जनवरी 2026 को भारी भीड़ के कारण यात्रा में इससे अधिक समय लग सकता है। इसलिए समय प्रबंधन बेहद ज़रूरी है।
नए साल पर यात्रा करने वालों के लिए जरूरी ट्रैवल टिप्स
- RFID कार्ड मिलते ही यात्रा की योजना बनाएं।
- देर रात या थकान की हालत में चढ़ाई न करें।
- मौसम और भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त समय रखें।
- दर्शन के बाद अनावश्यक रुकावट से बचें।
- श्राइन बोर्ड के निर्देशों का सख्ती से पालन करें।
- याद रखें, अब वैष्णो देवी यात्रा सिर्फ श्रद्धा नहीं, अनुशासन भी मांगती है।