Hindi News
›
Photo Gallery
›
Lifestyle
›
Travel
›
Places To Visit in October Travel Destinations In India From Arunachal Pradesh Ziro Valley To Sikkim Lachen
{"_id":"6703ae0d6b3ef76cc701bb04","slug":"places-to-visit-in-october-travel-destinations-in-india-from-arunachal-pradesh-ziro-valley-to-sikkim-lachen-2024-10-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"October Travel Destination: अक्तूबर में परिवार संग घूमने के लिए बेस्ट हैं ये पांच जगह, कम पैसों में बनाए योजना","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
October Travel Destination: अक्तूबर में परिवार संग घूमने के लिए बेस्ट हैं ये पांच जगह, कम पैसों में बनाए योजना
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Mon, 07 Oct 2024 06:27 PM IST
सार
भारत की कुछ जगह ऐसी है जहां इस मौसम में घूमने में आपको आनंद ही आनंद मिलेगा। अक्तूबर के महीने में देश की इन जगहों पर परिवार संग घूमने की योजना बनाएं।
विज्ञापन
1 of 6
अक्तूबर में घूमने के लिए बेहतर जगहें
- फोटो : Amar Ujala
Places To Visit in October :घूमने का शौक रखने वाले लोगों के लिए बेहतर समय आ गया है। मानसून खत्म हो चुका है और हल्की-हल्की ठंड शुरू हो गई है। अक्तूबर महीना घूमने के लिए सबसे उपयुक्त हो सकता है। इस मौसम में न तो बहुत अधिक गर्मी होती है और न ही सर्दी। बारिश भी न के बराबर होती है।
इस महीने नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ और दीपावली मनाई जा रही है। ऐसे में परिवार संग घूमने के लिए छुट्टियां भी मिल सकती हैं। भारत की कुछ जगह ऐसी है जहां इस मौसम में घूमने में आपको आनंद ही आनंद मिलेगा। अक्तूबर के महीने में देश की इन जगहों पर परिवार संग घूमने की योजना बनाएं।
Trending Videos
2 of 6
जीरो
- फोटो : istock
अरुणाचल प्रदेश का जीरो
अरुणाचल प्रदेश का ज़ीरो शहर अक्तूबर में खूबसूरती की एक अलग ही चादर ओढ़े होता है। अगर आप शांति और सुकून की तलाश कर रहे हैं तो आप यहां घूमने जा सकते हैं। अगर आपको वादियां पसंद हैं तो आपको यहां पहाड़, हरियाली और मन मोहने वाले नजारे देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही यहां की संस्कृति को भी जानने और समझने का मौका मिलेगा। अगर आप जीरो शहर घूमने की योजना बना रहे हैं तो आसपास की जगहों पर भी जरूर जाएं। जीरो में मशहूर व्यू पॉइंट है, जहां से पूरे ज़ीरो शहर का बहुत ही सुंदर नजारा देखने को मिलता है। इसके साथ ही यहां पास ही टैली घाटी फॉरेस्ट वाइल्ड लाइफ, मेघना गुफा मंदिर और सिद्धेश्वर नाथ मंदिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
सिक्किम
- फोटो : Adobe
सिक्किम का लाचेन
लाचेन एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। इस शहर के चारों ओर बर्फीली घाटियां हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपका मन मोहने के लिए काफी है। यहां आप अपने दोस्तों के साथ या अपने परिवार के साथ जा सकते हैं। लाचेन की वादियां देख कर आपको शांति और सुकून मिलेगा। आप अगर लाचेन आए हैं तो थांगु घाटी, चोपता घाटी,लाचेन मठ और गुरुडोंगमार लेक जरूर घूमने जाएं।
4 of 6
नीमराना राजस्थान
- फोटो : Adobe
राजस्थान का नीमराना
राजस्थान का नीमराना दिल्ली से लगभग 122 किलोमीटर की दूरी पर है। यह एक ऐतिहासिक नगर है। यहां आप उतनी ही भव्यता देखेंगे जितनी आप जोधपुर, जयपुर और उदयपुर में देखते हैं। नीमराना में विदेशी पर्यटक भी आना पसंद करते हैं। नीमराना फोर्ट, बावड़ी, केसरोली फोर्ट, पांडुपोल, विराटनगर जैसी जगहों की सैर कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
मेघालय
- फोटो : Adobe
मेघालय का शिलांग
अक्तूबर के महीने में सफर के लिए मेघालय का शिलांग बहुत ही खूबसूरत जगह है। मेघालय की यह सबसे खूबसूरत जगह चारों तरफ से पहाड़ों से घिरी है। यहां आपको ज्यादा चलना नहीं पड़ेगा और यहां के खूबसूरत पहाड़ ,चारों तरफ दिखते बादल, पाइन के लंबे पेड़, सुंदर वादियां इस जगह को अधिक आकर्षक बनाती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।