फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Places to Visit in September: सितंबर में घूमने का बना रहे प्लान, तो इन जगहों पर जा सकते हैं आप

Mon, 29 Aug 2022 08:56 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 29 Aug 2022 08:56 AM IST
विज्ञापन
Places to Visit in September 2022 Check Trip Destinations and Fare All Details in Hindi
सितंबर महीने में घूमने की बेस्ट जगहें - फोटो : Pixabay

Places to Visit in September 2022: भारत पर्यटनों के मामले में समृद्ध देश है। यहां घूमने के लिए कई सारी जगहें हैं, जहां लोग अपने मन मुताबिक वक्त बिता सकते हैं। अगर इन जगहों पर सही समय पर जाने पर घूमने का मजा ही दोगुना हो जाता है। दरअसल, जब भी घूमने की योजना बनाएं तो मौसम के मुताबिक यात्रा पर निकलें। अब सितंबर का महीना आ गया है। इस महीने में मानसून और बारिश खत्म होने लगती है। चिलचिलाती गर्मी भी कम होने लगती है और मौसम बदलने लगता है। घूमने के लिए सितंबर का महीना भी उपयुक्त है। न तो अधिक गर्मी और न अधिक सर्दी के बीच इस मौसम में घूमने जाना चाहते हैं तो पहले जान लें कि सितंबर महीने में जिन जगहों पर जाना बेहतर विकल्प होगा। यहां आपको भारत के कुछ ऐसे पर्यटन स्थलों के बारे में बता रहे हैं, जहां सितंबर महीने में घूमने जा सकते हैं।

Places to Visit in September 2022 Check Trip Destinations and Fare All Details in Hindi
कलिम्पोंग, पश्चिम बंगाल - फोटो : istock

सितंबर में कहां घूमने जाएं?

कलिम्पोंग, पश्चिम बंगाल

सितंबर में घूमने जाना चाहते हैं तो पश्चिम बंगाल के सफर पर निकलें। यहां का एक अनोखा हिल स्टेशन कलिम्पोंग स्थित है, जो पूर्वी भारत का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। इस मौसम में कलिम्पोंग में हरा भरा नजारा देखने को मिलेगा। यहां के बड़े बड़े चाय के बागान आपको पसंद आएंगे। कलिम्पोंग में आप लेप्चा संग्रहालय, मेक फार्लेन चर्च, डाॅ. ग्राहम होम, देओलो हिल, मोरन हाउस, सोंगा गुंबा और डर्पिन मठ घूमने जा सकते हैं।

Places to Visit in September 2022 Check Trip Destinations and Fare All Details in Hindi
अल्मोड़ा, उत्तराखंड - फोटो : Facebook/Exotic Uttarakhand

अल्मोड़ा, उत्तराखंड

मानसून के कारण पहाड़ी जगहों की ट्रिप पर नहीं जा पा रहे थे, तो इंतजार खत्म हुआ। इस मौसम में आप उत्तराखंड के हिल स्टेशन पर जा सकते हैं। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सितंबर महीने में सफर पर निकलें। अल्मोड़ा पर्यटकों का पसंदीदा टूरिस्ट प्लेस है। यहां आपको नंदा देवी मंदिर, चितई मंदिर, पाताल देवी मंदिर, माल रोड और कुछ ऐतिहासिक जगहें जैसे चंद वंश के काल का मल्ला महल, अल्मोड़ा चिड़ियाघर जा सकते हैं। यहां कई मंदिर है, जिसमें एक कटारमल है, जो देश का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण सूर्य मंदिर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Places to Visit in September 2022 Check Trip Destinations and Fare All Details in Hindi
दमन और दीव - फोटो : Facebook/Daman and Diu

दमन दीव, गुजरात

सितंबर महीने में घूमने का मन है तो गुजरात के दमन और दीव की यात्रा पर जाएं। ये बहुत ही खूबसूरत द्वीप है, जहां आप समुद्र तट का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। यहां बीच पर ज्यादा भीड़ नहीं होती। दमन और दीव में गुजराती और पुर्तगाली संस्कृतियों की मिलीजुली झलक देखने को मिलेगी। इसके अलावा यहां आप आईएनएस खुखरी मेमोरियल, नैदा गुफाएं, दीव संग्रहालय, ज़म्पा गेटवे, दीव किला, पानीकोटा किला, असीसी के सेंट फ्रांसिस चर्च और गंगेश्वर मंदिर देख सकते हैं।

विज्ञापन
Places to Visit in September 2022 Check Trip Destinations and Fare All Details in Hindi
पुडुचेरी, तमिलनाडु - फोटो : istock

पुडुचेरी, तमिलनाडु

तमिलनाडु के पुडुचेरी में सुंदर और शांत समुद्र तट, खूबसूरत कैफै, फ्रांसीसी स्वाद वाले लजीज खाने का लुत्फ आप उठा सकते हैं। सितंबर महीने में पुडुचेरी जाना सही फैसला होगा। यहां की सुंदर पीली इमारतें आपको आकर्षित करेंगे। इस जगह पर पैराडाइज बीच, अरबिंदो आश्रम, ऑरोविले, सीसाइड प्रोमेनेड आदि घूमने को मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed