{"_id":"694b7b654aa5e8af980d6a99","slug":"travel-guidelines-by-uttarakhand-and-himachal-pradesh-government-for-tourist-2025-12-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Travel Guidelines: क्रिसमस-नए साल पर जा रहे हैं हिमाचल या उत्तराखंड, तो ये जरूरी नियम जरूर जान लें","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Travel Guidelines: क्रिसमस-नए साल पर जा रहे हैं हिमाचल या उत्तराखंड, तो ये जरूरी नियम जरूर जान लें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 24 Dec 2025 11:25 AM IST
सार
Rule And Regulation for Tourist in Uttarakhand and Himachal Pradesh: अगर आप क्रिसमस या नए साल के मौके पर उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश घूमने जा रहे हैं तो ये लेख आपके लिए सबसे जरूरी है।
विज्ञापन
क्रिसमस-नए साल पर जा रहे हैं हिमाचल या उत्तराखंड, तो ये जरूरी नियम जरूर जान लें
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Rule And Regulation for Tourist in Uttarakhand and Himachal Pradesh: क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों में लोग अपने परिवार-दोस्तों और करीबियों के साथ घऊमने का प्लान बनाते हैं। ऐसे में उनके लिए सबसे अच्छा विकल्प होता है पहाड़ों में जाना, क्योंकि इस मौसम में पहाड़ों में जमकर बर्फबारी होती है। इसी के चलते दिसंबर के अंत और जनवरी की शुरुआत में बड़ी संख्या में लोग पहाड़ों की ओर रुख करते हैं।
Trending Videos
रजिस्ट्रेशन और परमिट जरूरी
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
रजिस्ट्रेशन और परमिट जरूरी
पहाड़ों पर घूमने जा रहे हैं तो ये समझ लें कि कुछ पहाड़ी जगहों पर पर्यटकों के लिए रजिस्ट्रेशन या परमिट अनिवार्य किया गया है। खासकर बर्फबारी वाले इलाकों, इको-सेंसिटिव ज़ोन और सीमावर्ती क्षेत्रों में बिना परमिट एंट्री नहीं मिलती। कई जगहों पर यह प्रक्रिया ऑनलाइन भी उपलब्ध है। बिना रजिस्ट्रेशन पहुंचने पर आपको एंट्री से रोका जा सकता है या जुर्माना लग सकता है। इसलिए जहां भी जा रहे हैं पहले वहां के बारे में जानकारी ले लें।

अपनी गाड़ी से जाने वाले लोग ध्यान दें
- फोटो : AI जनरेटेड
अपनी गाड़ी से जाने वाले लोग ध्यान दें
अगर आप अपनी निजी गाड़ी से पहाड़ों पर जा रहे हैं तो गाड़ी की हालत जरूर जांच लें। ब्रेक, टायर और बैटरी सही होना जरूरी है। बर्फबारी वाले इलाकों में स्नो चेन रखना फायदेमंद हो सकता है। साथ ही वैध ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी और इंश्योरेंस साथ रखें। इसके अलावा आपके पास पीयूसी सर्टिफिकेट का होना भी जरूरी है। इसके साथ-साथ ध्यान रखें कि अगर आप नशा करके गाड़ी चलाएंगे तो आपपर जुर्माना लग सकता है। साथ ही में आपका वाहन तक जब्त हो सकता है। इसलिए ये गलती कतई न करें।

साफ-सफाई के नियम क्या हैं
- फोटो : Adobe Stock
साफ-सफाई के नियम क्या हैं
पर्यटन स्थलों पर गंदगी फैलाना सख्त मना है। कई जगहों पर तो प्लास्टिक का इस्तेमाल पूरी तरह से प्रतिबंधित है, अगर आप इसका इस्तेमाल करते पाए गए तो कार्रवाई होना तय है। इसके अलावा कचरा खुले में फेंकने पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। पर्यटकों को डस्टबिन का इस्तेमाल करना और पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। इस बात का खास ध्यान रखें।

प्रशासन की गाइडलाइंस फॉलो करें
प्रशासन की गाइडलाइंस फॉलो करें
स्थानीय प्रशासन समय-समय पर मौसम, ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर दिशा-निर्देश जारी करता है। बर्फबारी, भूस्खलन या सड़क बंद होने की स्थिति में प्रशासन के आदेशों का पालन करना जरूरी है। अगर प्रशासन ने कोई रास्ता बंद किया हुआ है तो बिना मतलब वहां जाने के लिए उनसे उलझें नहीं।