{"_id":"66f254c009518e3b9c08fd28","slug":"world-tourism-day-2024-date-theme-history-and-significance-in-hindi-paryatan-diwas-2024-09-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Tourism Day 2024: 27 सितंबर को ही क्यों मनाते हैं पर्यटन दिवस? जानें इतिहास और इस वर्ष की थीम","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
World Tourism Day 2024: 27 सितंबर को ही क्यों मनाते हैं पर्यटन दिवस? जानें इतिहास और इस वर्ष की थीम
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Fri, 27 Sep 2024 09:31 AM IST
सार
विश्व पर्यटन दिवस एक ऐसा अवसर है, जो हमें पर्यटन के महत्व को समझने और इसके विभिन्न पहलुओं के बारे में जागरूक होने का मौका देता है। पर्यटन केवल यात्रा और मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से हम पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय समुदायों के विकास में भी अपना योगदान दे सकते हैं।
World Tourism Day 2024: पर्यटन किसी भी देश की समृद्धि का प्रतीक हो सकता है। यह सांस्कृतिक आधार पर तो लोगों को प्रभावित करता ही है, साथ ही देश की आर्थिक स्थिति को बढ़ावा देने में योगदान देता है। पर्यटन के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ही एक दिन विश्व पर्यटन दिवस के तौर पर मनाया जाता है। विश्व पर्यटन दिवस हर साल 27 सितंबर को दुनिया भर में मनाया जाता है। इसे मनाने का उद्देश्य पर्यटन के महत्व और इसके सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक योगदान के प्रति जागरूकता फैलाना है। पर्यटन न केवल विभिन्न संस्कृतियों और स्थानों को जोड़ता है, बल्कि यह वैश्विक अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख हिस्सा भी है, जो कई देशों के लिए आय और रोजगार का एक महत्वपूर्ण स्रोत है।
विश्व पर्यटन दिवस एक ऐसा अवसर है, जो हमें पर्यटन के महत्व को समझने और इसके विभिन्न पहलुओं के बारे में जागरूक होने का मौका देता है। पर्यटन केवल यात्रा और मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से हम पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय समुदायों के विकास में भी अपना योगदान दे सकते हैं। पर्यटन दिवस सितंबर माह में मनाया जाता है। लेकिन पर्यटन दिवस मनाने की जरूरत कब और क्यों महसूस की गई, साथ ही पर्यटन दिवस पहली बार किसने और कैसे मनाया, ये जानना भी रोचक है। आइए जानते हैं विश्व पर्यटन दिवस का इतिहास, महत्व और साल 2024 की थीम।
Trending Videos
2 of 5
असम में चाय बागान
- फोटो : Freepik
विश्व पर्यटन दिवस का इतिहास
विश्व पर्यटन दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र की संस्था विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO)ने 1980 में की थी। संगठन ने 27 सितंबर को पर्यटन दिवस मनाने का फैसला लिया। इसका भी एक अहम कारण है। 27 सितंबर 1970 को विश्व पर्यटन संगठन की स्थापना हुई थी। संगठन के संस्थापक सम्मेलन की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर विश्व पर्यटन दिवस मनाने की शुरुआत हुई। इस दिवस को मनाने का प्रमुख उद्देश्य पर्यटन के विकास को प्रोत्साहित करना और इसे वैश्विक शांति, समृद्धि और समझ के एक साधन के रूप में प्रस्तुत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
travel
- फोटो : Freepik
विश्व पर्यटन दिवस का महत्व
पर्यटन न केवल विभिन्न देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देता है, बल्कि यह आर्थिक विकास, रोजगार के अवसर और पर्यावरणीय संतुलन के लिए भी महत्वपूर्ण है। कई देशों की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर आधारित है और यह सेक्टर वहां के नागरिकों के लिए रोजगार का एक बड़ा स्रोत है। इसके अलावा, पर्यटन हमें एक-दूसरे की संस्कृतियों, परंपराओं, और इतिहास को जानने और समझने का मौका देता है। यह दिन उन सभी लोगों के लिए भी एक प्रेरणा है जो पर्यटन उद्योग में काम कर रहे हैं और इसके विकास के लिए प्रयास कर रहे हैं।
4 of 5
असम में चाय बागान
- फोटो : Freepik
साल 2024 की विश्व पर्यटन दिवस की थीम
हर साल UNWTO द्वारा एक नई थीम निर्धारित की जाती है, जिसके तहत पर्यटन से संबंधित प्रमुख मुद्दों और संभावनाओं पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। विश्व पर्यटन दिवस 2024 की थीम है, "पर्यटन और शांति" (Tourism and Peace) है, इस थीम का उद्देश्य है कि पर्यटन समुदायों को बदल सकता है - रोजगार पैदा कर सकता है, समावेश को बढ़ावा दे सकता है और स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं को मजबूत कर सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान
- फोटो : अमर उजाला
दुनिया की विश्व धरोहरें
एक डाटा के मुताबिक, साल 2023 अक्तूबर तक दुनियाभर में करीब 1,199 स्थलों को विश्व विरासत स्थल घोषित किया जा चुका है। इनमें से 933 सांस्कृतिक स्थल हैं और 227 प्राकृतिक स्थल हैं। साथ ही 39 मिश्रित स्थल हैं। वहीं भारत में 43 विश्व धरोहर स्थल हैं। जिसमें से 35 सांस्कृतिक स्थल, 7 प्राकृतिक स्थल और एक कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान मिश्रित प्रकार का है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।