{"_id":"66f11e27c37166d4290ee280","slug":"world-tourism-day-2024-most-popular-tourist-destinations-in-india-for-foreign-travellers-2024-09-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Tourism Day 2024: विदेशियों की पसंदीदा जगहों में भारत के ये पांच पर्यटन स्थल, सालभर घूमने आते हैं यात्री","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
World Tourism Day 2024: विदेशियों की पसंदीदा जगहों में भारत के ये पांच पर्यटन स्थल, सालभर घूमने आते हैं यात्री
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Fri, 27 Sep 2024 09:30 AM IST
सार
पर्यटन दिवस के मौके पर विदेशियों के पसंदीदा भारतीय स्थलों के बारे में जानिए, जहां हर साल विदेशी पर्यटकों की भीड़ देखने को मिल जाती है।
World Tourism Day 2024: विश्व पर्यटन दिवस हर साल 27 सितंबर को मनाया जाता है। इसे मनाने का उद्देश्य पर्यटन के महत्व और इसके सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) ने 1980 में इस दिवस की शुरुआत की, ताकि दुनिया भर में पर्यटन को प्रोत्साहन मिले और विभिन्न संस्कृतियों के बीच आपसी समझ और सहयोग को बढ़ावा दिया जा सके।
देश-दुनिया में सैकड़ों विश्व धरोहर, ऐतिहासिक इमारतें और महल, प्राकृतिक दृश्यों से परिपूर्ण स्थल मौजूद हैं। भारत एक ऐसा देश है जो अपनी सांस्कृतिक विविधता, ऐतिहासिक धरोहर और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। यहां की कई जगहें विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। भारत में कश्मीर से कन्याकुमारी तक कई पर्यटन स्थल हैं, जो न केवल भारतीय पर्यटकों बल्कि विदेशी यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। पर्यटन दिवस के मौके पर विदेशियों के पसंदीदा भारतीय स्थलों के बारे में जानिए, जहां हर साल विदेशी पर्यटकों की भीड़ देखने को मिल जाती है।
Trending Videos
2 of 6
कुतुब मीनार
- फोटो : PTI
दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली में सबसे अधिक विदेशी मेहमान आते हैं। दिल्ली में कई ऐतिहासिक इमारतें जैसे हुमायूं का मकबरा, कुतुब मीनार, इंडिया गेट है, जो कि विश्व प्रसिद्ध है। इसके अलावा यहां का शानदार चांदनी चौक बाजार और कनॉट प्लेस पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 में जहां एक लाख से अधिक विदेशी पर्यटकों का दिल्ली में स्वागत किया गया। वहीं कोविड काल के बाद 2023 में करीब 18 लाख से अधिक विदेशी पर्यटक दिल्ली आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
Taj mahal
- फोटो : Freepik
आगरा
भारत में दुनिया का सातवां अजूबा स्थित है। यहां भारत का ही नहीं बल्कि विश्व के सबसे बड़े आकर्षक स्थलों में से एक ताजमहल है, जो कि आगरा जिले में मौजूद है। ताजमहल विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल है। ताज के दीदार करने के लिए भारत के अलग अलग शहरों के साथ ही विदेशों से बड़ी संख्या में पर्यटक आगरा पहुंचते हैं। आगरा में ताजमहल के अलावा आगरा का किला भी महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है, जहां विदेशी सैलानी घूमते नजर आ जाते हैं। 2019 में आगरा में लगभग 80 लाख विदेशी पर्यटक घूमने आए थे। वहीं 2023 में लगभग 11 लाख से अधिक पर्यटक आगरा घूमने पहुंचे।
4 of 6
Jaipur
- फोटो : amar ujala File
जयपुर
राजस्थान की राजधानी जयपुर अपने ऐतिहासिक किलों जैसे अंबर किला, हवा महल, अजमेर का किला, और सिटी पैलेस के लिए प्रसिद्ध है। यहां का रंगीन बाजार और स्थानीय कला भी पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। जयपुर की शाही मेहमान नवाजी और भव्यता को देखने के लिए विदेशी पर्यटक पूरी दुनिया से यहां पहुंचते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Banaras
- फोटो : Freepik
वाराणसी
उत्तर प्रदेश में गंगा नदी के किनारे स्थित बनारस शहर भारतीय संस्कृति का केंद्र माना जाता है। यहां 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक काशी विश्वनाथ मंदिर भी स्थित है। यहां दश्वाशमेध घाट से लेकर मणिकर्णिका घाट तक अस्सी घाट हैं, जिसकी गंगा आरती में हजारों विदेशी पर्यटक लगभग हर दिन शामिल होते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।