{"_id":"66f393d9302ea2215d071098","slug":"world-tourism-day-2024-most-beautiful-places-in-the-world-images-with-names-and-country-in-hindi-2024-09-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Tourism Day 2024: पर्यटन दिवस के मौके पर तस्वीरों के जरिए करें दुनिया के सबसे खूबसूरत स्थलों की सैर","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
World Tourism Day 2024: पर्यटन दिवस के मौके पर तस्वीरों के जरिए करें दुनिया के सबसे खूबसूरत स्थलों की सैर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Fri, 27 Sep 2024 09:31 AM IST
सार
विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर लोगों के बीच अपनी अद्भुत सुंदरता के लिए प्रसिद्ध सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों के बारे में जान सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे प्रमुख स्थलों के बारे में जो दुनिया के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में गिने जाते हैं:
World Tourism Day 2024 : दुनिया के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल प्रकृति की अनोखी रचना है, साथ ही कुछ स्थल मानव द्वारा निर्मित अद्भुत संरचनाओं का प्रस्तुतिकरण करती हैं। दुनिया के खूबसूरत पर्यटन स्थल सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक दृष्टिकोण से भी अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं। ये स्थल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करके न केवल उनके अनुभवों को समृद्ध करते हैं, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करते हैं।
विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर दुनिया भर में स्थित ऐतिहासिक इमारतों, धार्मिक स्थल, और यूनेस्को द्वारा घोषित विश्व धरोहरों के बारे में सभी को जागरूक किया जाता है, ताकि पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके। वैसे तो दुनिया के सात अजूबों को सबसे प्रसिद्ध और खूबसूरत स्थलों में गिना जा सकता है। लेकिन इसके अलावा भी विश्व अद्भुत और आकर्षक पर्यटन स्थलों से समृद्ध हैं। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर लोगों के बीच अपनी अद्भुत सुंदरता के लिए प्रसिद्ध सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों के बारे में जान सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे प्रमुख स्थलों के बारे में जो दुनिया के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में गिने जाते हैं:
Trending Videos
2 of 6
स्विच आल्प्स
- फोटो : instagram
आल्प्स पर्वत श्रृंखला, स्विट्जरलैंड
वैसे तो स्विट्जरलैंड की सुंदरता विश्व विख्यात है लेकिन भारतीयों के बीच स्विट्जरलैंड एक ऐसे स्थल के रूप में मशहूर है जो कि सबसे बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन हो सकता है। फिल्मों का असर कह लें या स्विट्जरलैंड के मनमोहक दृश्य जो दुनिया में इसे सबसे सुंदर बनाते हैं। स्विट्जरलैंड की आल्प्स पर्वत श्रृंखला दुनिया के सबसे मनमोहक स्थानों में से एक है। बर्फ से ढके पहाड़, हरी-भरी घाटियां, और चमचमाती झीलें यहां का मुख्य आकर्षण हैं। जरमैट, इंटरलकेन, लूसर्न, और जंगफ्राओ यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। वहीं स्कीइंग, हाइकिंग, और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए यह स्थान पर्यटकों का स्वर्ग माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
पेरिस
- फोटो : instagram
पेरिस, फ्रांस
फ्रांस का पेरिस शहर भी अपनी अकल्पनीय सुंदरता के लिए लोकप्रिय है। पेरिस को "सिटी ऑफ लाइट्स" के नाम से जाना जाता है और यह शहर अपनी कला, फैशन, और ऐतिहासिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध है। घूमने के लिए अधिकतर पर्यटक पेरिस का रुख करते हैं, जहां एफिल टॉवर, लौवर म्यूजियम, नॉट्रे डेम कैथेड्रल, और चैंप्स-एलिसी मुख्य आकर्षण हैं। अपने फैशन, कला, और रोमांस के लिए पेरिस दुनिया के सबसे पसंदीदा शहरों में से एक है।
4 of 6
मालदीव
- फोटो : Instagram
मालदीव
मालदीव के द्वीप अपनी साफ नीली समुद्री लहरों और सफेद रेत वाले बीच के लिए मशहूर हैं। जो लोग समुद्र तटों के बीच छुट्टी मनाने का शौक रखते हैं, वह मालदीव को अपनी लिस्ट में सबसे ऊपर रख सकते हैं। मालदीव के शानदार रिसॉर्ट्स, समुद्र के भीतर के विला, और कोरल रीफ्स यहां का मुख्य आकर्षण हैं। स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग, और पानी के खेलों के लिए यह एक प्रमुख स्थल है। सोशल मीडिया पर मालदीव की तस्वीरें ही लोगों को आकर्षित करती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
ग्रैंड कैनियन नेशनल पार्क
- फोटो : instagram
ग्रैंड कैन्यन
संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित ग्रैंड कैन्यन को सबसे खूबसूरत स्थलों में गिना जाता है। ग्रैंड कैनियन एक अद्वितीय भूगर्भीय स्थल है, जहां विशाल घाटियों और चट्टानों की सुंदरता आपको मंत्रमुग्ध कर देती है।नॉर्थ और साउथ रिम ग्रैंड कैन्यन के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। यह स्थान एडवेंचर और फोटोग्राफी प्रेमियों के लिए एक प्रमुख आकर्षण है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।