सब्सक्राइब करें

Year Ender 2024: साल 2024 में इन पांच जगहों ने जीता लोगों का दिल, भारत के ये शहर भी लिस्ट में शामिल

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 30 Dec 2024 11:23 AM IST
विज्ञापन
Year Ender 2024 Top 5 Most Visiting Destinations in the World for 2024 Travel Trends
सबसे अधिक ट्रेंड में रहीं ये जगहें - फोटो : amar ujala

Year Ender 2024 : साल 2024 में दुनियाभर के पर्यटन को बढ़ावा मिला। कोरोना काल के दौरान और बाद में पर्यटन क्षेत्र में तेजी से कमी आई जो 2019 की तुलना में अभी भी कम है। लेकिन इस साल पिछले वर्षों की तुलना में देश विदेश से पर्यटक दुनिया के कई देशों में घूमने पहुंचे। लोगों के घूमने के लिए गूगल पर कुछ विदेशी देशों की तलाश की जो 2024 में लगातार गूगल पर ट्रेंड पर रहे। खास बात ये हैं कि जो देश सबसे अधिक इस साल ट्रेंड में रहे, उनमें स्विट्जरलैंड, लंदन या सबसे मशहूर विदेशी जगहें नहीं हैं। टॉप ट्रेंडिंग पर्यटन स्थलों में पांच ऐसे देशों या उनके शहरों के नाम हैं जो पारंपरिक पर्यटन स्थलों से अलग हैं। इसमें भारत का भी नाम शामिल हैं।



लोगों ने इन जगहों के बारे में गूगल से खूब जानकारी एकत्र की और घूमने की योजना बनाई। इन 5 सबसे सर्च की जाने वाली जगहों में भारत के भी दो शहरों का नाम है। साल के जाते-जाते आइए जानते हैं कि 2024 में गूगल ट्रेंड में रहीं पांच टॉप ट्रैवल डेस्टिनेशन के बारे में।

Trending Videos
Year Ender 2024 Top 5 Most Visiting Destinations in the World for 2024 Travel Trends
अजरबैजान - फोटो : Instagram

अजरबैजान

इस साल भारतीय यात्री जमकर अजरबैजान की यात्रा के बारे में गूगल पर सर्च कर रहे हैं। मौजूदा समय में भारतीय पर्यटकों के लिए अजरबैजान पसंदीदा ट्रैवल डेस्टिनेशन बनकर सामने आया है। भारत से अजरबैजान की फ्लाइट की टिकट सस्ती है। अजरबैजान की यात्रा के दौरान ई-वीजा आसानी से तीन दिन के अंदर मिल जाता है। अजरबैजान में घूमने लायक जगहों में बाकू, अस्तारा, शेकी, क्यूबा, गोयगोल झील जैसी शानदार जगहें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2024 Top 5 Most Visiting Destinations in the World for 2024 Travel Trends
बाली - फोटो : adobe

बाली

भारतीयों के बीच बाली बहुत लोकप्रिय जगह है। बाली इंडोनेशिया का प्रांत है जो घूमने का शौक रखने वालों का पसंदीदा है। बाली में कूटा बीच और लोविना बीच पर घूमने जा सकते हैं। यहां का बाली बर्ड पार्क, बोटेनिक गार्डन, मंकी फारेस्ट आकर्षण का केंद्र हैं। प्राकृतिक सौंदर्य के साथ ही ट्रैकिंग और एडवेंचर प्रिय लोगों के बीच बाली मशहूर है।

Year Ender 2024 Top 5 Most Visiting Destinations in the World for 2024 Travel Trends
अटल टनल मनाली - फोटो : instagram

मनाली

हिमाचल प्रदेश का मनाली शहर खूबसूरत हिल स्टेशन है। मनाली की नजारे किसी विदेशी पर्यटन स्थल से कम नहीं हैं। मनाली में बर्फीले पहाड़, एडवेंचर स्पोर्ट्स एक्टिविटी, खूबसूरत नजारों के बीच शानदार फोटोशूट करा सकते हैं। इन प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने के लिए सर्दियों के मौसम में मनाली जा सकते हैं। हालांकि मनाली ऐसा हिल स्टेशन है, जहां आप सालभर में कभी भी घूमने की योजना बना सकते हैं। इस साल गूगल पर ज्यादातर लोगों ने मनाली ट्रिप की जानकारी एकत्र की।

विज्ञापन
Year Ender 2024 Top 5 Most Visiting Destinations in the World for 2024 Travel Trends
कजाकिस्तान - फोटो : Instagram

कजाकिस्तान

एशिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक कजाकिस्तान है, जो घूमने के लिहाज से बहुत सस्ता और अच्छा है। यहां की करेंसी बेहद सस्ती है। भारत से कजाकिस्तान पहुंचने में में कुल साढ़े तीन घंटे का वक्त लगता है। ये दुनिया का 9वां सबसे बड़ा और दुनिया की सबसे लंबी सीमा वाला देश है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटन की यात्रा को अनोखा बनाते हैं। घाटियां-पहाड़, झीलें, इतिहास और संस्कृति को करीब से जानने का मौका मिलता है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed