Yogi Adityanath Diet Plan: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगभग 52 साल के हैं। इस उम्र में भी उनमें जोश और ऊर्जा की कमी नहीं है। लगातार दूसरी बार यूपी की सत्ता संभाल रहे योगी आदित्यनाथ का व्यक्तिगत जीवन और दिनचर्या को लेकर काफी अनुशासित हैं। वह सुबह जल्दी उठते हैं, समय पर नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना खाते हैं। खानपान को लेकर भी वह सचेत रहते हैं और पौष्टिक आहार का ही सेवन करते हैं। इस लेख में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीवन शैली और स्वस्थ खान-पान के बारे में जानिए। यहां आपको बताया जा रहा है कि सीएम योगी को खाने में क्या पसंद है और किस तरह की ड्रिंक्स का सेवन करना पसंद करते हैं।
Yogi Adityanath Diet: योगी आदित्यनाथ की पसंदीदा ड्रिंक्स, जानिए रोज सुबह नाश्ते में क्या खाते हैं यूपी के सीएम
इस लेख में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीवन शैली और स्वस्थ खान-पान के बारे में जानिए। यहां आपको बताया जा रहा है कि सीएम योगी को खाने में क्या पसंद है और किस तरह की ड्रिंक्स का सेवन करना पसंद करते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादा और अनुशासित जीवन
योगी आदित्यनाथ सादा जीवन जीते हैं, जो उनकी जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह सुबह 3 बजे जाग जाते हैं। प्रातः: 4 से 5 बजे के बीच वे योग करते हैं। इसके बाद योगी स्नान करके पूजा-अर्चना करते हैं।
सुबह उठकर पीते हैं ये ड्रिंक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम योगी सुबह सबसे पहले तुलसी का काढ़ा पीते हैं। नाश्ते में छाछ पीना पसंद करते हैं। सीएम योगी को चाय और कॉफी से ज्यादा दूध, जूस, काढ़ा और छाछ पीना पसंद है। वह गर्मियों में नाश्ते के वक्त छाछ पीना पसंद करते हैं। इसके अलावा रात में अगर वह डिनर स्किप करते हैं तो दूध पीते हैं।
Yogi on Mafia: 'हर जिले में थी अलग सरकार': वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया पर क्या बोले योगी, किसकी छूटती थी कंपकंपी
नाश्ते में क्या खाना पसंद करते हैं सीएम योगी
यूपी के मुख्यमंत्री 9 बजे तक नाश्ता कर लेते हैं। नाश्ते में उन्हें दलिया खाना पसंद है। वह मौसमी फल, उबले चने और मूंग खाना पसंद करते हैं। फलों में वह पपीता, एक गिलास दूध नाश्ते में लेते हैं।
क्या नहीं खाते हैं यूपी के सीएम
सीएम योगी शाकाहारी हैं जो सात्विक भोजन का सेवन करते हैं। वह मांसाहार या प्याज-लहसुन आदि से बने व्यंजन छूते तक नहीं हैं। फलों में उन्हें पपीता पसंद हैं। अक्सर वह रात का भोजन नहीं करते, ऐसे में वह सेब और दूध का सेवन करते हैं।