World Environment Day 2024 Wishes: 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। पर्यावरण का अर्थ उस प्राकृतिक परिवेश से है, जिसमें हम रहते हैं। हमारे चारों ओर के सभी जीव और निर्जीव तत्व पर्यावरण का हिस्सा है, जैसे हवा, पानी, मिट्टी, पेड़-पौधे और जीव-जंतु।
World Environment Day 2024: बढ़ते तापमान को करना है काबू तो पर्यावरण का रखें ध्यान, इन संदेशों से करें जागरूक
अपने आसपास के लोगों, करीबियों, दोस्तों या रिश्तेदारों को पर्यावरण दिवस के जागरूकता संदेश भेजकर पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रोत्साहित करें।
पेड़ लगाएं और पेड़ बचाएं
इसमें ही है हम सबकी समझदारी
मानव जीवन है खतरे में
पर्यावरण सुरक्षा की लें जिम्मेदारी।
विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं
चिंतित हैं आज सभी बुद्धिजन
कैसे बचाएं हम अपना पर्यावरण
कोई कहे नए वृक्ष लगाओ
तो कोई कहे जो हैं उन्हें बचाओ।
विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं
ग्लोबल वार्मिंग से
खतरे हैं भरपूर
पर्यावरण की रक्षा से
कर सकते हैं इन्हें दूर।
विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं
चलिए इस धरती को रहने योग्य बनाएं
सभी मिलकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाएं।
विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं