फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Sight Day 2023: आज मनाया जा रहा है विश्व दृष्टि दिवस, जानिए इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम

Thu, 12 Oct 2023 09:57 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 12 Oct 2023 09:57 AM IST
विज्ञापन
World Sight Day 2023 Date, History, Significance and Theme in Hindi
weak eyesight

World Sight Day 2023 : आज विश्व दृष्टि दिवस मनाया जा रहा है। हर साल अक्तूबर माह के दूसरे गुरुवार को दृष्टि दिवस मनाया जाता है। आंखों की रोशनी दुनिया के कई रंगों से अवगत कराती है। हालांकि बिगड़ी लाइफस्टाइल या कई बीमारियों के दुष्प्रभाव स्वरूप दृष्टि कमजोर हो जाती है। इससे अक्षर पढ़ने या दूर की चीजें धुंधली दिखने समेत कई अन्य समस्याएं होने लगती हैं। सही समय पर उचित इलाज न मिलने पर अंधेपन की शिकायत बढ़ने लगती है।



दृष्टि संबंधित समस्या उम्र बढ़ने पर हुआ करती है, लेकिन अब कम उम्र के बच्चों को नंबर वाला चश्मा चढ़ जाता है। आंखें लाल, जलन, धुंधला दिखना, आंखों से पानी आना आदि नेत्र संबंधित सामान्य समस्याएं हैं। लक्षण नजर आते ही चिकित्सक से सलाह लें। आंखों की रोशनी को मजबूत बनाने के लिए कुछ घरेलू उपाय हैं, जिन्हें अपना सकते हैं। दृष्टि संबंधित समस्याओं के प्रति जागरूक करने के लिए विश्व दृष्टि दिवस मनाया जाता है। आइए जानते हैं विश्व दृष्टि दिवस का इतिहास, महत्व और इस वर्ष की थीम।

World Sight Day 2023 Date, History, Significance and Theme in Hindi
आंखों की रोशनी - फोटो : pexles

कब मनाया जाता है विश्व दृष्टि दिवस 

विश्व दृष्टि दिवस (World Sight Day) प्रतिवर्ष अक्तूबर महीने के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है। 2023 में विश्व दृष्टि दिवस 12 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन के माध्यम से दुनिया भर में लोगों को आँखों की देखभाल और दृष्टि संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया जाता है और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और अन्य स्वास्थ्य संगठनों द्वारा दृष्टि संरक्षण के मुद्दों पर ध्यान आकर्षित किया जाता है।

World Sight Day 2023 Date, History, Significance and Theme in Hindi
eye sight

विश्व दृष्टि दिवस का इतिहास

इस दिन की नींव 1990 में हुई, जब लायंस क्लब इंटरनेशनल की सबसे प्रसिद्ध और प्रभावी पहलों में से एक, "साइटफर्स्ट" की स्थापना की गई। ट्रेकोमा और अन्य समस्याओं के कारण होने वाले अंधेपन से निपटने के लिए के लिए साइटफर्स्ट की स्थापना की गई थी। बाद में दृष्टि दिवस मनाया जाने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Sight Day 2023 Date, History, Significance and Theme in Hindi
आंखों के काले घेरे हटाने के घरेलू उपाय - फोटो : Istock

दृष्टि दिवस का उद्देश्य

इस दिन का मुख्य उद्देश्य है लोगों को आँखों की सुरक्षा, देखभाल, और दृष्टि संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक करना और विश्व भर में दृष्टि संबंधित समस्याओं को समाप्त करने की दिशा में संवेदना बढ़ाना है।

विज्ञापन
World Sight Day 2023 Date, History, Significance and Theme in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विश्व दृष्टि दिवस की थीम 2023: 


विश्व दृष्टि दिवस की हर साल एक खास थीम होती है। इस वर्ष दृष्टि दिवस 2023 की थीम 'Living with an RMD at all stages of life' है।  आरएमडी का अर्थ रेटिकुलर मैक्युलर डीजेनेरेशन से है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed