पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Poses to Boost Immune System: मानसून में करें ये योगासन, ताकि इम्युनिटी रहे मजबूत

Sun, 28 Jun 2026 01:26 PM IST
Shruti Gaur लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Sun, 28 Jun 2026 01:26 PM IST
सार

Yoga Poses to Boost Immune System: बारिश का मौसम कुछ ही दिन में शुरू होने वाला है। ऐसे में आज से ही कुछ योगासनों का अभ्यास शुरू करें, ताकि आपकी इम्युनिटी मजबूत बनी रहे।

विज्ञापन
best yoga poses to boost immune system in monsoon
मानसून में करें ये योगासन - फोटो : AI
Yoga Poses to Boost Immune System:  बारिश का मौसम अपने साथ नमी, संक्रमण और मौसमी बीमारियों का खतरा भी लेकर आता है। ऐसे में मजबूत इम्यून सिस्टम होना बेहद जरूरी है ताकि शरीर बैक्टीरिया और वायरस से बेहतर तरीके से लड़ सके। योग न केवल शरीर को फिट रखता है, बल्कि इम्यूनिटी को प्राकृतिक रूप से बढ़ाने में भी मदद करता है। 


नियमित योग अभ्यास से तनाव कम होता है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। मानसून शुरू होने से पहले अगर कुछ खास योगासनों को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लिया जाए, तो कई बीमारियों से बचाव संभव है। 

खास बात यह है कि इसके लिए ज्यादा समय या किसी विशेष उपकरण की जरूरत नहीं होती। बस कुछ मिनटों का नियमित अभ्यास आपके स्वास्थ्य को लंबे समय तक बेहतर बना सकता है। आइए जानते हैं ऐसे योगासन जो आपकी इम्युनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
 
best yoga poses to boost immune system in monsoon
मानसून में करें ये योगासन - फोटो : AI
ताड़ासन 
 
  • ताड़ासन योग का एक सरल लेकिन बेहद प्रभावी आसन है, जिसे “पर्वत मुद्रा” भी कहा जाता है।
  •  यह शरीर को पूरी तरह स्ट्रेच करता है और रीढ़ की हड्डी को सीधा रखने में मदद करता है।
  •  इसके नियमित अभ्यास से शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है, जिससे सभी अंगों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व सही तरीके से पहुंचते हैं। 
  • यह आसन शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ाने के साथ-साथ थकान को भी कम करता है। 
  • ये शरीर की मुद्रा को सुधारने में भी मददगार है।

 
best yoga poses to boost immune system in monsoon
मानसून में करें ये योगासन - फोटो : AI
वृक्षासन 
 
  • वृक्षासन एक बैलेंसिंग योग मुद्रा है, जिसे “ट्री पोज़” भी कहा जाता है। 
  • यह शरीर में स्थिरता और संतुलन को बढ़ाता है। 
  • इस आसन का अभ्यास मानसिक फोकस को मजबूत करता है और तनाव को कम करने में मदद करता है। 
  • नियमित रूप से वृक्षासन करने से एकाग्रता बढ़ती है और मन शांत रहता है, जिससे इम्यून सिस्टम पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। 
  • यह आसन पैरों, रीढ़ और मांसपेशियों को भी मजबूत करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
best yoga poses to boost immune system in monsoon
मानसून में करें ये योगासन - फोटो : Adobe

भुजंगासन 
 
  • भुजंगासन को “कोबरा पोज़” कहा जाता है। 
  • यह रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है और छाती को खोलने में मदद करता है। 
  • इससे फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है और सांस लेने की प्रक्रिया बेहतर होती है। 
  • यह आसन शरीर में ऑक्सीजन के प्रवाह को सुधारता है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। 
  • यह पेट की मांसपेशियों को भी टोन करता है और पाचन क्रिया को सुधारता है।
विज्ञापन
best yoga poses to boost immune system in monsoon
मानसून में करें ये योगासन - फोटो : इंस्टाग्राम

अनुलोम-विलोम
 
  • अनुलोम-विलोम एक प्राणायाम तकनीक है जो श्वसन प्रणाली को संतुलित करती है। 
  • यह शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति को बढ़ाकर मानसिक तनाव को कम करता है।
  •  इसके नियमित अभ्यास से दिमाग शांत रहता है और एकाग्रता बढ़ती है। 
  • यह नाड़ियों को शुद्ध करने में भी मदद करता है, जिससे शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है। 
  • यह तनाव और चिंता को कम करने में बेहद प्रभावी माना जाता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed