फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें किस आसन से आपके पेट की चर्बी होगी कम और रहेंगे चुस्त-दुरुस्त हरदम

Tue, 09 Jul 2019 08:24 AM IST
कशिश मिश्रा योग एवं ध्यान डेस्क, अमर उजाला
योग एवं ध्यान डेस्क, अमर उजाला Published by: कशिश मिश्रा Updated Tue, 09 Jul 2019 08:24 AM IST
विज्ञापन
know best yoga tips for lose your belly fat
योगा और स्वास्थ्य

शरीर को स्वस्थ रखने में योग बहुत ही लाभदायक है। यदि आप अस्त-व्यस्त दिनचर्या के चलते घंटों कुर्सी पर बैठकर काम करते हैं, तो उसका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ता है। हम अक्सर अपने आस-पास बहुत से ऐसे लोगों को देखते हैं जिनका पेट निकला हुआ होता है। यदि आप भी अपने बढ़ते हुए पेट की चर्बी से परेशान हैं तो आपके लिए यह योग रामबाण साबित होगा। योग के आसनों से आपके पेट की चर्बी चंद दिनों में ही कम हो जाएगी। साथ ही अनियमित खान-पान के कारण होने वाली पाचन समस्याएं भी दूर होंगी।  

know best yoga tips for lose your belly fat
योगा और स्वास्थ्य

भुजंगासन-

पेट की चर्बी कम करने के लिए भुंजगासन काफी लाभदायक है। इस आसन को करने के लिए जमीन पर उलटे लेट जाएं। अब अपने दोनों हाथों को अपने लंग्स से सटाकर जमीन पर रखें और शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर की तरफ उठाएं। इससे बैक पेन में भी आराम मिलता है।

know best yoga tips for lose your belly fat
योगा और स्वास्थ्य
बालासन-

नाम से ही पता चलता है कि इस आसन में बच्चों की तरह पोज बनाना है। इसके लिए सबसे पहले घुटनों के बल बैठ जाइए। अब अपने दोनों हाथों को ऊपर उठाइए और धीर-धीरे आगे की तरफ झुकते हुए हथेलियों को जमीन से लगा दीजिए। ध्यान रहे ऐसा करते वक्त चेस्ट थाई के ऊपर हो। इस आसन से पेट की चर्बी तो कम होती ही है साथ ही लोअर बैक पेन भी चला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
know best yoga tips for lose your belly fat
योगा और स्वास्थ्य
धनुरासन-

इसके लिए सबसे पहले जमीन पर उलटे लेट जाएं। अब हाथ और पैरों को ऊपर उठाते हुए हाथों से पैरों को पकड़ें। कोशिश करें कि आप पेट के बल हो जाएं। इससे पेट की चर्बी कम करने में जल्द ही लाभ मिलता है। बैक पेन में भी आराम मिलता है।
विज्ञापन
know best yoga tips for lose your belly fat
योगा और स्वास्थ्य
पवनमुक्तासन-

दाएं पैर को मोड़कर छाती से लगाएं। इसके बाद दोनों हाथों की उंगलियों को घुटने के नीचे आपस में मिलाकर पकड़ें। सांस छोड़ते हुए सिर को ऊपर उठाएं और नाक से घुटने का स्पर्श करें। इसके बाद बाएं पैर से इसी प्रकार आसन का अभ्यास करें। दोनों पैरों से अलग-अलग अभ्यास करने के बाद दोनों पैरों से एक साथ इस क्रिया को दोहराएं। इससे पेट की चर्बी तो दूर होती ही है साथ ही वायु विकार, अपच, गठिया, कमर दर्द भी दूर होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed