Asthma Ke Liye Yoga: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी, प्रदूषण और तनाव के कारण अस्थमा और सांस की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। बार-बार इनहेलर पर निर्भर रहना कई लोगों के लिए मजबूरी बन चुका है। ऐसे में योग एक प्राकृतिक, सुरक्षित और प्रभावी उपाय के रूप में सामने आता है, जो फेफड़ों को मजबूत करता है और सांस लेने की क्षमता बढ़ाता है। इस लेख में जानिए अस्थमा और सांस की तकलीफ में फायदेमंद योगासन और प्राणायाम, साथ ही उन्हें करने का सही तरीका।
अस्थमा क्या है और सांस की समस्या क्यों होती है?
अस्थमा एक ऐसी स्थिति है जिसमें,
-
सांस की नलियां सिकुड़ जाती हैं
-
फेफड़ों में सूजन आ जाती है
-
सांस लेने में तकलीफ, घरघराहट और खांसी होती है
योग और प्राणायाम फेफड़ों तक ऑक्सीजन की सप्लाई बेहतर बनाकर इन लक्षणों को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
योग के साथ अपनाएं ये आदतें
-
धूल और धुएं से बचें
-
ठंडे खाद्य पदार्थ कम करें
-
नियमित समय पर सोएं
-
रोज हल्की वॉक करें