Yoga Tips for Belly Fat: 2026 में गायब हो जाएगी पेट की चर्बी, 1 जनवरी से शुरू करें इन योगासनों का अभ्यास
Yoga Tips for Belly Fat Loss in 2026: नए साल में नए अदांज में आप अपने पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं। उसके लिए नए साल के पहले दिन से ही योगासनों का अभ्यास शुरू करें।
भुजंगासन पेट और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करता है। ये आसन रीढ़ की हड्डी को स्ट्रेच करता है और पेट की अतिरिक्त चर्बी कम करने में मदद करता है। इसे करने के लिए पेट के बल लेट जाएं, हाथों को कंधों के नीचे रखें और धीरे-धीरे ऊपरी शरीर को उठाएं। सांस छोड़ते हुए शरीर को नीचे लाएं। रोजाना 10-15 बार करने से पेट और पीठ की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
नौकासन पेट की चर्बी को कम करने और कोर को मजबूत करने के लिए सबसे असरदार आसन है। इसे करने के लिए पीठ के बल लेटकर पैरों और शरीर को ‘V’ शेप में उठाएं। हाथ पैरों की ओर फैलाएं। इस स्थिति को 15-20 सेकंड तक रखें और धीरे-धीरे बढ़ाएं। नियमित अभ्यास से पेट फ्लैट होता है।
पवनमुक्तासन पेट की गैस और चर्बी कम करने में मदद करता है। इसे करने के लिए पीठ के बल लेटकर एक-एक पैर को छाती की ओर खींचें और हाथों से पकड़ें। 20 सेकंड तक रहें, फिर पैरों को बदलें। ये पेट की मांसपेशियों को एक्टिव करता है।
सूर्य नमस्कार पूरे शरीर की कैलोरी बर्न करने का आसान और प्रभावी तरीका है। इसमें 12 स्टेप्स शामिल हैं, जो शरीर की मांसपेशियों को स्ट्रेच और टोन करते हैं। नियमित सूर्य नमस्कार से वजन कम होता है, पेट की चर्बी घटती है और फिटनेस में सुधार आता है।
-----------------------
नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।