Yoga Tips: एनीमिया के मरीजों के लिए फायदेमंद हैं ये योगासन, खून की कमी होगी दूर
यहां कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताया जा रहा है, जो एनीमिया के रोगियों के लिए फायदेमंद हैं।
कपालभाति
कपालभाति के पेट की चर्बी तेजी से कम करने में असरदार योग क्रिया है। इस आसन से मोटापा कम हो सकता है। इसके अलावा रक्त की समस्याएं भी तेजी से दूर हो सकती हैं। एनीमिया रोगियों के लिए कपालभाति का नियमित अभ्यास लाभकारी है।
सर्वांगासन
सर्वांगासन योग शरीर के हर हिस्से के लिए फायदेमंद होता है। इस आसन के नियमित अभ्यास से रक्त शरीर के निचले हिस्से और निचले हिस्से का रक्त शरीर के ऊपरी हिस्से में आसानी से पहुंचता है। सर्वांगासन ब्लड सर्कुलेशन के लिए फायदेमंद है।
प्राणायाम
खून की कमी को दूर करने के लिए प्राणायाम का अभ्यास कर सकते हैं। इसमें सूर्यभेद प्राणायाम, अनुलोम-विलोम प्राणायाम का अभ्यास असरदार है। ये प्राणायाम शरीर में रक्त के विकार तेजी से दूर करते हैं।
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।