फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए वर्ष की पहली सुबह खिली धूप ने लोगों को दी राहत, एक दिन पहले जमाव बिंदु के करीब था पारा

Wed, 01 Jan 2020 11:34 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 01 Jan 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
After seven years, temperature of lucknow reached below one degree Celsius.
गलन भरी ठंड - फोटो : अमर उजाला

भीषण ठंड का सामना कर रहे लोगों को नए वर्ष की पहली सुबह मौसम ने थोड़ी राहत दी। बुधवार सुबह धूप खिली। लोगों ने हर्षोल्लास के साथ नव वर्ष का स्वागत किया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। इसके पहले मंगलवार रात लोगों ने ठिठुरन का एहसास किया। सात साल बाद मंगलवार सुबह लखनऊ का पारा एक डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा। पहाड़ों को भी मात दे रही ठंड की वजह से साल के अंतिम दिन ज्यादातर लोग घरों में ही दुबके रहे। 0.7 डिग्री पारे के बीच न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर देर रात तक बाहर जश्न मनाने वालों की संख्या गलन भरी ठंड की वजह से बहुत कम रही।

After seven years, temperature of lucknow reached below one degree Celsius.
लखनऊ में गलन भरी ठंड - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान 30 दिसंबर 1973 को 0.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। सात साल पहले 29 दिसंबर 2012 को भी पारे के लुढ़के तेवरों ने शहर को 0.7 डिग्री में कंपाया था। सुबह धूप निकलने से पहले तक गलन से बेहाल किए रखा। 11 बजे निकली कामचलाऊ धूप से भी राहत नहीं मिल सकी।
After seven years, temperature of lucknow reached below one degree Celsius.
गलन भरी ठंड से कंपकंपाए लोग - फोटो : अमर उजाला

दिन का अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, यह सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हुआ। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि सूर्योदय से काफी समय पहले रिकॉर्ड किया गया न्यूनतम तापमान अरसे बाद एक डिग्री से भी नीचे चला गया। यह 0.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह अधिकतर लोग घरों में ही रहे, नींद में होने की वजह से लोग इतने कम तापमान का अंदाजा नहीं लगा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
After seven years, temperature of lucknow reached below one degree Celsius.
गलन भरी ठंड में चाय का आनंद लेते लोग। - फोटो : अमर उजाला
बादलों की लुकाछिपी और बारिश के आसार
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र केनिदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि जम्मू-कश्मीर केपास बीते 24-36 घंटों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। विंड पैटर्न बदलने से पूर्वा हवाओं ने भी आमद दर्ज कराई है। वायुमंडल में नमी बढ़ेगी।
विज्ञापन
After seven years, temperature of lucknow reached below one degree Celsius.
लखनऊ में गलन भरी ठंड - फोटो : अमर उजाला
इसके चलते प्रदेश में एक से तीन जनवरी के बीच बारिश-बदली का दौर यहां वहां एक्टिव होगा। एक जनवरी को राजधानी समेत आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही रह सकती है। दो और तीन जनवरी को कुछेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। चार जनवरी के बाद से फिर से ठंड जोरों पर आएगी।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed