फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता ओवरटाइम ऑटो चलाकर जरूरतें करते थे पूरी, बेटे ने यूपी टॉप कर रोशन कर दिया नाम, तस्वीरें

Mon, 30 Apr 2018 11:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Updated Mon, 30 Apr 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
akash maurya becomes topper of uttar pradesh.
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश में टॉप करने वाले आकाश मौर्या लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। अभावों के बीच आकाश ने कड़ी मेहनत से अपने पिता और परिवार का नाम रोशन कर दिया है। पांच सौ में 466 अंक प्राप्त कर प्रदेश के टॉपर बने आकाश मौर्या के पिता ऑटो चलाते हैं। कांशीराम कॉलोनी में रहकर आकाश ने जो ऊंचाई हासिल की है, उससे उनका परिवार खुशी से फूला नहीं समां रहा है।



आकाश ने साबित कर दिया कि बड़े से बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए संसाधनों की नहीं कड़ी मेहनत जरूरी होती है। उनकी सफलता का यही राज है। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को देते हैं। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उनका सक्सेज मंत्रा दिन रात की मेहनत रही है। आकाश इंजीनियर बनना चाहते हैं।

आकाश स्कूल में क्लास करने के बाद एक घंटे की एक्स्ट्रा क्लास और फिर घर पर छह से सात घंटे की पढ़ाई हर रोज करते थे। उनके पिता कुलदीप मौर्य बेटे की सफलता पर गदगद हैं। खुशी के आंसू के बीच पिता कुलदीप बताते हैं कि वो प्राइवेट गाड़ी चलाते हैं। पुत्र की पढ़ाई में जब बाधा आई तो ड्यूटी के बाद एक और ऑटो चलाकर ओवरटाइम करते थे। मां फूलकेसरी बताती हैं कि स्कूल का कड़ा अनुशासन और सभी के सहयोग के चलते कभी रुकावट नहीं आई।

akash maurya becomes topper of uttar pradesh.

अपने परिवार के साथ आकाश मौर्या।

akash maurya becomes topper of uttar pradesh.
- फोटो : amar ujala

आकाश को अमर उजाला परिवार की तरफ से भी बहुत-बहुत बधाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
akash maurya becomes topper of uttar pradesh.

आकाश मौर्या जब अपने कॉलेज पहुंचे तो उनके स्कूल के प्रधानाचार्य ने उन्हें खुशी से गोद में उठा लिया।

विज्ञापन
akash maurya becomes topper of uttar pradesh.
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala

अपने परिवार के साथ आकाश मौर्या।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed