{"_id":"5de0a0838ebc3e547a44ab2d","slug":"azam-khan-handed-over-chunari-of-50-feet-name-of-ram-in-urdu-to-priest-of-ram-lalla","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: आजम खान ने रामलला के पुजारी को सौंपी उर्दू में राम नाम लिखी 50 फीट की चुनरी, लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: आजम खान ने रामलला के पुजारी को सौंपी उर्दू में राम नाम लिखी 50 फीट की चुनरी, लिया आशीर्वाद
Fri, 29 Nov 2019 10:07 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 29 Nov 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
azam khan
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय मुस्लिम कारसेवक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजम खान गुरुवार को रामनगरी पहुंचे और रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत ऩृत्यगोपाल दास से आशीर्वाद लिया। उन्होंने नृत्यगोपाल दास से मिलकर राम मंदिर के मुख्य द्वार पर कारसेवकों के नाम पत्थर लगाने की मांग की।
आजम खान ने सौंपी चुनरी
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उर्दू में जय श्री राम लिखी हरे रंग की 50 फिट की चुनरी रामजन्मभूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को भेंट की। इसके अलावा परमहंस रामचंद्रदास की समाधिस्थल पर जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और रामलला के दर्शन किए।
पत्थर को नमन करते आजम खान
- फोटो : अमर उजाला
मुस्लिम कारसेवक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजम खान ने गुरुवार को राम जन्मभूमि न्यास अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ किया है और वर्षों से मंदिर निर्माण का आंदोलन आज सफल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
परमहंस रामचंद्रदास की समाधिस्थल पर पुष्पांजलि देते हुए
- फोटो : अमर उजाला
आज अयोध्या से यह संदेश देना चाहता हूं कि रामलला किसी एक नहीं बाकी सभी धर्मों के हैं। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के बाद रामलला को पहली चुनरी मुस्लिम कारसेवकों द्वारा चढ़ाई जाए।
विज्ञापन
आजम ने रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत ऩृत्यगोपाल दास से आशीर्वाद लिया
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को 50 फुट लंबी जय श्री राम लिखी चुनरी भेंट भी की। वहीं बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिए जाने वाले जमीन पर बनने वाली मस्जिद पर भी हिंदू संतों के नाम भी अंकित हों। उन्होंने कहा कि सरकार पांच एकड़ के बजाय दस एकड़ जमीन दे ताकि हम वहां शिक्षा का एक बड़ा केंद्र बना सकें।