फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आधी रात को भाकियू नेता असलहा लहराते हुए सोशल मीडिया पर लाइव, कहा- मैं ही भगवान हूं

Mon, 17 Sep 2018 08:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 17 Sep 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
Bhartiya kisan union leader live on social media with gun in lucknow
FB live

सोशल मीडिया पर अराजकता फैलाने वालों पर अंकुश की पुलिस की कोशिशों के बीच भारतीय किसान यूनियन के नेता की लाइव गुंडागर्दी सामने आई है। असलहा लहराते विरोधियों को धमकाते हुए शुक्रवार को उसका वीडियो वायरल हुआ तो मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचा। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस लाइव गुंडागर्दी की जांच का आदेश शनिवार को जिलाधिकारी और आईजी रेंज को दिया है। बताया जा रहा है कि वीडियो बृहस्पतिवार आधी रात का है। भारतीय किसान यूनियन का जिला उपाध्यक्ष श्रीकिशुन उर्फ छोटू विकासनगर थानाक्षेत्र का रहने वाला है। उसने विरोधियों को धमकाने के लिए यह वीडियो अपने कार्यालय में सहयोगियों के जरिए तैयार कराया। 

Bhartiya kisan union leader live on social media with gun in lucknow
FB live

वीडियो में खुद को बताया भगवान
नशे में धुत्त श्रीकिशुन रिवॉल्वर लहराते हुए अपने विरोधियों को धमका रहा है। खुद को भगवान बता रहा है। उसने लोगों से चरण स्पर्श कराए। विरोधियों को धमकी दी कि असलहे की सारी गोलियां सीने में उतार देगा। अशिष्ट भाषा का इस्तेमाल करते और गालियां देते किसान नेता कह रहा है कि टेस्ट मैच का जमाना नहीं है, अब 20-20 खेला जाएगा। इसके लिए तैयार हो जाओ।

Bhartiya kisan union leader live on social media with gun in lucknow
gun

जहां मिलोगे वहीं हिसाब चुकता कर लिया जाएगा। ज्यादा इंतजार करने की जरूरत नहीं है। उसकी इस धमकी पर कार्यालय में मौजूद साथियों ने तालियां भी बजाई और उसके जयकारे भी लगाए। उसने भी अपने ही अंदाज में साथियों का अभिवादन किया। इस दौरान बार-बार यह कहना नहीं भूल रहा था कि उसके साथ धोखा करने वालों को नहीं छोड़ेगा। उनके सीने में असहले की सारी गोलियां उतार देगा। वीडियो में उसकी आवाज और चाल बता रही थी कि वह नशे में धुत्त था। उसे इसकी खबर नहीं थी कि उसका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाएगा। वीडियो बनने के बाद कुछ चिह्नित लोगों को उसने भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhartiya kisan union leader live on social media with gun in lucknow
सीएम आदित्यनाथ योगी - फोटो : डेमो
जिन्हें मिला वीडियो, उन्होंने दर्ज कराई शिकायत, पर धमकियों से सहमा परिवार
जिन लोगों को किसान नेता ने वीडियो भेजकर धमकी दी, उन पीड़ितों ने मुख्यमंत्री कार्यालय में इसकी ऑनलाइन शिकायत की है। अलीगंज निवासी पीड़ित विष्णु का कहना है कि जिस तरह वह धमकी दे रहा है, वह कभी भी कोई बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है। आरोप है कि वह काफी शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ अवैध कब्जे और हत्या के प्रयास के मामले भी दर्ज हैं। शिकायत तो दर्ज करा दी, लेकिन पूरा परिवार सहमा हुआ है। 
विज्ञापन
Bhartiya kisan union leader live on social media with gun in lucknow
gun

पीड़ित का दर्द, पहले भी की शिकायत पर सुनवाई नहीं
विष्णु ने बताया कि परिवार ने जब यह वीडियो देखा तो उनके होश उड़ गए। उसी दिन से पूरा परिवार सहमा हुआ है। लोग घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। विष्णु के मुताबिक, अब लखनऊ सुरक्षित नहीं है। पुलिस पर भी भरोसा नहीं रहा है। कई बार आरोपी के खिलाफ शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुआ। इसके कारण उसका मनोबल काफी बढ़ता चला गया। इसीलिए उन्होंने मुख्यमंत्री से शिकायत की है। अब इस अपराधी नेता से मुख्यमंत्री ही निजात दिला सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed