फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा नेता का मायावती पर COMMENT, ये नेता भी तोड़ चुके मर्यादा

Wed, 20 Jul 2016 06:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 20 Jul 2016 06:19 PM IST
विज्ञापन
bjp leader's shameful statement on mayawati
भाजपा नेता का शर्मनाक बयान

बीजेपी नेता दयाशंकर सिंह ने मायावती के बारे में बेहद शर्मनाक बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान में मायावती की तुलना ‘वेश्या’ से की है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब नेताओं ने महिलाओं के बारे में विवादित बयान दिए है। यहां देखें कुछ ऐसे ही मामले...

bjp leader's shameful statement on mayawati
अनवर अली
हाल ही में स्मृत‌ि ईरानी को कपड़ा मंत्रालय मिलने के बाद जदयू नेता और राज्यसभा सांसद अनवर अली ने विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था, स्मृत‌ि ईरानी को कपड़ा मंत्रालय दिया गया है। ये बुरा मंत्रालय नहीं, खराब मंत्रालय नहीं है। स्मृत‌ि को तन ढंकने वाला मंत्रालय दिया गया है। अनवर अली के इस बयान के बाद उनकी जबरदस्त आलोचना हुई थी।
bjp leader's shameful statement on mayawati
Sharad Yadav - फोटो : PTI
मार्च 2015 में जदयू नेता शरद यादव ने दक्षिण भारतीय महिलाओं के बारे में एक बयान दिया था जिस पर काफी विवाद हुआ था। उन्होंने राज्यसभा में बीमा विधेयक के दौरान कहा था कि दक्षिण भारत की महिलाओं का शरीर भी उतना ही सुंदर होता है जितनी वह सुंदर होती हैं। वे हमारे क्षेत्र में सुंदर नहीं मानी जाती जबक‌ि उन्हें नाचना भी आता है।ये बयान देने के बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी लेकिन शरद यादव ने अपनी गलती नहीं मानी बल्क‌ि कहा क‌ि वह महिलाओं की तारीफ कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
bjp leader's shameful statement on mayawati
Mulayam Singh Yadav

यूपी में मुरादाबाद में एक रैली के दौरान सपा मुखिया मुलायम स‌िंह यादव के बयान पर भी काफी बवाल हुआ था। उन्होंने कहा था, जब लड़के और लड़कियों में कोई विवाद होता है तो लड़की बयान देती है कि लड़के ने मेरा बलात्कार किया। इसके बाद बेचारे लड़के को फांसी की सज़ा सुना दी जाती है। बलात्कार के लिए फांसी की सज़ा अनुचित है। उन्होंने कहा, लड़के हैं गलती हो ही जाती है।

विज्ञापन
bjp leader's shameful statement on mayawati
साक्षी महाराज - फोटो : pti
भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने मेरठ में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि हिंदुत्व की रक्षा के लिए हर महिला को कम से कम चार बच्चे पैदा करने चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed