भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने पूर्वोत्तर के राज्यों त्रिपुरा और नगालैंड में पार्टी की जीत पर रविवार को प्रदेश भर में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक विजय दिवस मनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वामपंथियों के गढ़ त्रिपुरा में भाजपा की दो तिहाई से अधिक बहुमत से जीत और नगालैंड में पार्टी गठबंधन की जीत के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करिश्माई नेतृत्व तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कुशल नेतृत्व का कमाल है।
वामपंथियों का गढ़ जीतने के बाद पूरे यूपी में विजय दिवस मनाएगी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष ने किया ऐलान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन