{"_id":"5b9f64c9867a557f174457fb","slug":"cop-viral-pictures-of-lady-cop-on-face-book","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने व्हाट्सएप से चुराए महिला के फोटो, बीवी बता फेसबुक पर किया वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने व्हाट्सएप से चुराए महिला के फोटो, बीवी बता फेसबुक पर किया वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ के पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही ने नए बैच की महिला आरक्षी की व्हाट्सएप प्रोफाइल व स्टेटस से उसके फोटो चुराए और उसे अपनी बीवी बताकर फेसबुक पर वायरल कर दिए। इससे बेखबर महिला आरक्षी को पुलिसकर्मियों से भनक लगी। बदनामी से आहत महिला आरक्षी ने रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।
2 of 5
प्रदीप कुमार
- फोटो : amar ujala
वर्ष 2017 बैच की महिला आरक्षी ने बताया कि उसने अपनी व्हाट्सएप प्रोफाइल और स्टेटस पर अपने फोटो अपलोड कर रखे थे। ड्यूटी के दौरान पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी प्रदीप कुमार ने उसके बारे में जानकारी लेने के साथ व्हाट्सएप नंबर मालूम कर लिया। प्रोफाइल व स्टेटस पर अपलोड फोटो चुराकर फेसबुक पर वायरल कर दिए।
3 of 5
आरोपी प्रदीप कुमार की फेसबुक आईडी
- फोटो : amar ujala
अनेक फेसबुक फ्रेंड्स ने टिप्पणी लिखीं और एक की टिप्पणी पर प्रदीप ने महिला आरक्षी को अपनी पत्नी बता दिया। फेसबुक पर वायरल फोटो के साथ प्रदीप की टिप्पणी की महिला आरक्षी को अपने परिचितों से भनक लगी। फेसबुक पर प्रदीप की करतूत देखकर रो पड़ी। बताया कि कुछ दिनों पहले उसका रिश्ता तय हुआ था। उसने आननफानन में मंगेतर को जानकारी देकर स्थिति साफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रदीप कुमार
- फोटो : amar ujala
इस बीच रिश्तेदारों के जरिये परिवारीजनों को भनक लगी। महिला आरक्षी ने फेसबुक पर टिप्पणी के स्क्रीनशॉट के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
5 of 5
प्रदीप कुमार की फेसबुक आईडी
- फोटो : amar ujala
पीड़िता ने बताया कि पुलिस लाइन में अपनी आमद दर्ज कराने के साथ मोबाइल नंबर नोट कराया था। आरक्षी प्रदीप कुमार से उसका कोई परिचय नहीं था। उसने किसी तरह जानकारी जुटाकर व्हाट्सएप से फोटो चोरी कर लिए। आरोप है कि प्रदीप ने अपनी फेसबुक आईडी पर कई युवतियों के फोटो पोस्ट किए और दोस्तों को उन्हें भाभी बताया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।