{"_id":"6353b5876536d93c8d536408","slug":"deepotsav-prepration-continue-in-ayodhya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Deepotsav 2022: अयोध्या में आकार लेती दिख रही त्रेतायुग जैसी कल्पना, राम के स्वागत में खड़े होंगे पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deepotsav 2022: अयोध्या में आकार लेती दिख रही त्रेतायुग जैसी कल्पना, राम के स्वागत में खड़े होंगे पीएम मोदी
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 22 Oct 2022 02:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
त्रेतायुग जैसी अयोध्या की कल्पना रामनगरी में आकार लेती दिख रही है। अवसर है अयोध्या में आयोजित होने जा रहे दीपोत्सव का। ऐसा हो भी क्यों न....जब खुद पीएम नरेंद्र मोदी लंका पर विजय प्राप्त कर लौटे राम के स्वागत में खड़े होंगे और गुरू वशिष्ठ की भूमिका में राज्याभिषेक के लिए तिलक लगाने को आतुर होंगे। पीएम नरेंद्र मोदी तीन घंटे अयोध्या में रहकर दीपोत्सव में शामिल होंगे।
प्रभु राम के आगमन की खुशी में अयोध्या 15 लाख दीपक जलाकर रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। रामचरित मानस में भगवान राम के अयोध्या आगमन को बयां करने वाली यह पंक्तिया...अवधपुरी प्रभु आवत जानी, भई सकल सोभा कै खानी, बहइ सुहावन त्रिबिध समीरा, भइ सरजू अति निर्मल नीरा.....पूरी तरह से चरितार्थ हो रही है।
2 of 5
- फोटो : amar ujala
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। सफाई व्यवस्था के लिए 1000 कर्मचारी दिन-रात लगे हैं। सड़कों को चमकाया जा रहा है। रंग बिरंगी झालरों से पूरा शहर जगमगाने को तैयार है।
3 of 5
- फोटो : amar ujala
वहीं विशेष एलईडी लाइटों से शहर की मुख्य इमारत जैसे साकेत महाविद्यालय, राजसदन, तुलसी उद्यान पार्क, राम की पैड़ी, राम कथा पार्क आदि चमक रहे है। एल शेप में रामायण प्रसंगों पर आधारित द्वार सरयू घाट की शोभा बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : amar ujala
नयाघाट से लेकर गोंडा की सीमा तक सरयू पुल को प्रकाशमय बनाया जा रहा है। राम की पैड़ी परिसर के मंदिरों को एक रंग में रंगा गया है। दीपोत्सव पर अयोध्या कड़ी सुरक्षा में रहेगी, वीवीआईपी मूवमेंट के चलते श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं हो इसके लिए प्लान बन रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : amar ujala
चप्पे-चप्पे पर सादी वर्दी व खुफिया पुलिस के जवान तैनात होंगे। ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से पूरे अयोध्या पर निगरानी रखी जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।