फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अयोध्पा: दीपोत्सव में घाटों पर न उमड़े भीड़, अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयार की ये नई रणनीति

Thu, 29 Oct 2020 10:53 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 29 Oct 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
dr. ram manohar lohia avadh university plans for deepotsav in ayodhya
राम की पैड़ी पर दीपोत्सव की भव्य तस्वीर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि चौथे दीपोत्सव में सुरक्षा व कोविड-19 के निर्देशों के पालन के लिए नया प्रयोग करने जा रहा है। विवि प्रशासन इस बार वालंटियर्स बनाने के लिए गूगल  फॉर्म तैयार करा रहा है। ये फॉर्म वालंटियर्स बनने के इच्छुक विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों को भरना होगा। साथ ही संबंधित महाविद्यालय के प्राचार्य, विवि के आवासीय परिसर के हेड ऑफ डिपार्टमेंट व स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रबंधक/ अध्यक्ष द्वारा ये फॉर्म प्रमाणित होना चाहिए। इस पूरी प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद ही विवि प्रशासन वालेंटियर्स का आई कार्ड जारी करेगा।




 
dr. ram manohar lohia avadh university plans for deepotsav in ayodhya
- फोटो : अमर उजाला
चौथा दीपोत्सव 11 से 13 नवंबर तक मनाया जाएगा। कार्यक्रम पहले से भव्य होगा लेकिन कोविड-19 के बचाव के निर्देशों का पालन करना होगा। इसके चलते पूरी दीपोत्सव की प्रक्रिया को वर्चुअल रखा गया है। घाट पर वालंटियर्स, प्रशासन, नगर निगम  सहित आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों के अलावा किसी को जाने की इजाजत नहीं होगी। घाटों पर भीड़ न उमड़े इसके लिए अवध विवि प्रशासन ने नई रणनीति तैयार की है।

 
dr. ram manohar lohia avadh university plans for deepotsav in ayodhya
- फोटो : अमर उजाला

विवि प्रशासन अपने स्तर पर गूगल फॉर्म तैयार करा रहा है। इसके लिए विवि के ईडीपी सेल सहित विशेषज्ञों की टीम ने कार्य शुरू कर दिया है। विवि ने तीन से चार दिन में गूगल फॉर्म भरकर परिसर के विभागाध्यक्ष, 35 महाविद्यालयों, 20 स्वयंसेवी संस्थाओं को भेज देगा। ये फॉर्म वालंटियर्स भरकर अपने संबंधित उच्च अधिकारियों से प्रमाणित करा कर विवि में नियुक्त नोडल अफसर को भेज देंगे। इसके बाद आई कार्ड जारी किए जाएंगे। विवि प्रशासन का मानना है कि इस बार कार्यक्रम  वर्चुअल होने से लोगों की निगाहें आईकार्ड पर होंगी। इसके चलते विवि प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू की है। इससे फर्जी आई कार्ड व वालंटियर्स से बचा जा सकेगा। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
dr. ram manohar lohia avadh university plans for deepotsav in ayodhya
- फोटो : अमर उजाला
बिना आई कार्ड नहीं मिलेगी कार्यक्रम स्थल पर जाने की अनुमति
जिला प्रशासन पहले ही घोषणा कर चुका है कि पूरा कार्यक्रम वर्चुअल होगा। इसमें दर्शकों के जाने की इजाजत नहीं है। 13 नवंबर यानी मुख्य कार्यक्रम के दिन वालंटियर्स व जरूरी लोगों के अलावा कोई कार्यक्रम स्थल तक नहीं जा सकेगा। कार्यक्रम स्थल पर सिर्फ वही लोग जा सकेंगे जिन के पास प्रशासन से जारी पास या वालंटियर्स पास होंगे। 

 
विज्ञापन
dr. ram manohar lohia avadh university plans for deepotsav in ayodhya
- फोटो : अमर उजाला
अवध विवि प्रशासन सुरक्षा व कोविड- 19 से बचाव के निर्देशों के पालन के लिए वालंटियर्स के सेलेक्शन में नई व्यवस्था लागू की है। सभी वालंटियर्स को गूगल फॉर्म भरकर अपने संबंधित उच्च अधिकारियों से प्रमाणित करा कर देना होगा। इस बाद ही वालंटियर्स कार्ड बन सकेंगे। - डॉ. शैलेंद्र वर्मा, नोडल अफसर अवध विवि
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed