फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेन्नई से इंजीनियरों की टीम पहुंची अयोध्या, जल्द शुरू होगी नींव की खुदाई, जर्जर मंदिरों को गिराने का काम जारी 

Wed, 28 Oct 2020 10:46 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 28 Oct 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
excavation of the foundation of ram mandir will start from november
रामलला का सजा भव्य विग्रह - फोटो : अमर उजाला
राममंदिर निर्माण के लिए नींव खोदाई से पूर्व 12 टेस्ट पिलर की क्षमता मापने का काम शुरू हो चुका है। इसके लिए आईआईटी चेन्नई से इंजीनियरों की तीन सदस्यीय टीम अयोध्या पहुंची। विशेषज्ञों की यह टीम पिलर की भार क्षमता मापने में जुटी है। विशेषज्ञ अपनी रिपोर्ट एलएंडटी के इंजीनियरों को सौंपेंगे। उसके बाद कार्यदायी संस्था एलएंडटी नींव खुदाई शुरू करेगी। बताया जा रहा है कि नवंबर के पहले सप्ताह से नींव खुदाई का काम शुरू हो सकता है। 


 
excavation of the foundation of ram mandir will start from november
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मंदिर की आधारशिला रखने के साथ ही मंदिर निर्माण का शंखनाद हो गया था। इसी क्रम में 12 टेस्टिंग पिलर ढाले गए थे और अब उनका स्थलीय परीक्षण शुरू हुआ है। राम मंदिर निर्माण के लिए टेस्टिंग के तौर पर 100 फीट गहराई से 12 पिलर बनाए गए हैं, जिसकी गुणवत्ता और भार क्षमता को नापा जा रहा है।
excavation of the foundation of ram mandir will start from november
- फोटो : अमर उजाला
अब पूरे 1200 पिलरों की पाइलिंग का कार्य किया जाना है लेकिन विशेषज्ञों की जांच रिपोर्ट न मिलने के कारण ये काम अभी रुका हुआ है। मंदिर की नींव की मजबूती पर पूरा फोकस किया जा रहा है। मंगलवार को पिलर के ऊपर व साइड से वजन डालकर उसकी मजबूती व स्थिरता को जांचा जा रहा है। अभी पिलर पर 700 टन का वजन डाला जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
excavation of the foundation of ram mandir will start from november
- फोटो : अमर उजाला
राम मंदिर निर्माण के लिए परिसर स्थित जर्जर भवनों व मंदिरों को गिराने का काम चल रहा है। राम जन्मभूमि परिसर स्थित राम खजाना व मानस भवन को गिराए जाने की तैयारी है। पहले चरण में सीता रसोई और बहराइच मंदिर को गिरा दिया गया था, अब परिसर में मंदिर निर्माण के मुख्य द्वार के लिए राम खजाना को गिराए जाने के साथ मानस भवन को गिराने के लिए उसे खाली किया जा रहा है।

 
विज्ञापन
excavation of the foundation of ram mandir will start from november
- फोटो : अमर उजाला
टेस्ट पिलर का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। इसकी क्षमता जांची जा रही है। इसके लिए आईआईटी चेन्नई के विशेषज्ञों का दल अयोध्या पहुंचा है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही राममंदिर के लिए 1200 पिलर ढालने का काम शुरू किया जाएगा। - डॉ. अनिल मिश्र, ट्रस्टी, श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed