फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayodhya: 7000 वालंटियर्स जलाएंगे लाखों दीप, थ्री डी इफेक्ट संग पुष्पक विमान से उतरेंगे भगवान राम संग ...

Tue, 27 Oct 2020 01:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 27 Oct 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir News: Deepawali in Ayodhya : seven thousand volunteers of dr. ram manohar lohia avadh university will lit up lakhs of diyas in ayodhya
राम मंदिर अयोध्या: दीपोत्सव की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
रामनगरी में होने वाले चौथे दिव्य दीपोत्सव में दीपों की माला सजाने की योजना बननी शुरू हो गई है। राम की पैड़ी पर 30 ब्लॉक्स में  डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि के 7 हजार वालंटियर्स 5.50 लाख दीप जलाएंगे। इसकी तैयारी में विवि प्रशासन जुट गया है। ब्लॉक्स का बंटवारा करके वालंटियर्स को नियुक्त किये जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आठ नवंबर को वालंटियर्स की नियुक्ति कर रिहर्सल की तैयारी है। रामनगरी में होने वाले चौथे दिव्य दीपोत्सव को शासन ने कोरोना महामारी काल में  सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाने की मंजूरी जिला प्रशासन को दी है। इसकी कमिश्नर की अध्यक्षता में जिले स्तर पर पहली बैठक हो चुकी है।




 
Ayodhya Ram Mandir News: Deepawali in Ayodhya : seven thousand volunteers of dr. ram manohar lohia avadh university will lit up lakhs of diyas in ayodhya
- फोटो : अमर उजाला
दिव्य दीपोत्सव में 5.5 लाख दीपों को जलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस वर्ष भी दीपों को जलाने का कार्य अवध विवि के छात्र करेंगे। बैठक के बाद विवि प्रशासन 5.5 लाख दीपों को जलाने के लिए 7 हजार वालंटियर्स को तैयार कर रहा है। राम की पैड़ी की लंबाई लगभग 500 मीटर बढ़ जाने व सोशल डिस्टेंसिंग के साथ विवि प्रशासन ने पूरे राम की पैड़ी को 30 ब्लॉक्स में बांटने का निर्णय लिया है। इस बार तीन दीपों की लारियों के मध्य दो से ढाई मीटर का फासला रखा जाएगा। हर ब्लॉक्स पर वालंटियर्स दीप जलाएंगे। वालंटियर्स को नियुक्त किये जाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इसमें विवि के कैंपस छात्र, एनसीसी व एनएसएस के छात्र, विवि से संबंधित महाविद्यालयों के छात्र व इच्छुक स्वयंसेवी संगठनों के स्वयंसेवक वालंटियर्स के रूप में दिखाई देंगे। विवि प्रशासन 8 नवंबर तक अपनी तैयारियां पूरी कर लेगा। इसके बाद घाटों पर रिहर्सल का कार्य शुरू होगा।

 
Ayodhya Ram Mandir News: Deepawali in Ayodhya : seven thousand volunteers of dr. ram manohar lohia avadh university will lit up lakhs of diyas in ayodhya
- फोटो : सोशल मीडिया
थ्री डी इफेक्ट संग पुष्पक विमान से उतरेंगे भगवान राम व माता जानकी
दीपोत्सव में चार चांद लगाने वाला अवध विवि का फाइन आर्ट विभाग इस बार विशेष प्रस्तुति देने की तैयारी में है। फाइन आर्ट विभाग इस बार मुख्यमंत्री के मंच के सामने घाट पर दैवीय शक्ति स्वरूप रामायण आधारित कलाकृति बनाएगा। इसमें विशेष ट्रेनिंग पाए फाइन आर्ट डिपार्टमेंट के 100 बच्चे व पांच शिक्षिकाएं दीपों के जरिये लंका से पुष्पक विमान से लौटे भगवान राम व उनके परिवार का चित्रण करेंगे। इस कलाकृति को थ्रीडी इंपैक्ट से जोड़ा जाएगा। इसके लिए फाइन आर्ट डिपार्टमेंट में मंगलवार से कार्य शुरू होगा। पहले विभाग के छात्रों को विवि में कंप्यूटर से ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही विवि में इसका डेमो होगा। इसके बाद 8 नवंबर से फाइन आर्ट डिपार्टमेंट के छात्र घाट पर रिहर्सल करेंगें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir News: Deepawali in Ayodhya : seven thousand volunteers of dr. ram manohar lohia avadh university will lit up lakhs of diyas in ayodhya
- फोटो : अमर उजाला
विशेष दीपदान होगा आकर्षण का केंद्र
विवि का फाइन आर्ट विभाग पिछली बार की तरह इस बार भी 501 दीपों का विशेष दीपदान इस दीपदान में अवध की लोक कला संस्कृति झलकेगी। ये दीपदान मुख्यमंत्री के सामने वाले वीआईपी मंच पर लगेगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के मंच के सामने फूलों की थ्रीडी इम्पैक्ट वाली विशेष रंगोली भी बनाई जाएगी। इसकी जिम्मेदारी भी फाइन आर्ट विभाग पर रहेगी।

 
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir News: Deepawali in Ayodhya : seven thousand volunteers of dr. ram manohar lohia avadh university will lit up lakhs of diyas in ayodhya
- फोटो : amar ujala
माटी कला बोर्ड देगा 1.5 लाख विशेष दीप
दीपोत्सव के लिए नगर निगम ने दीप और तेल उपलब्ध कराने का प्रस्ताव शासन को दिया है। हालांकि इस पर अभी फैसला नहीं हो पाया है। पूर्ववत वर्षों में इस जिम्मेदारी को अवध विवि पूर्ण करता आया है। इस बार के दीपोत्सव में माटी कला बोर्ड से 1.5 लाख विशेष डिजाइनों के दीये भी आएंगे। ये दीप अपने आप में नायाब होंगे। उम्मीद ये है कि इन दीपों को मुख्यमंत्री मंच के सामने लगाया जाएगा। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed