फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अयोध्या: 5.50 लाख दीपों संग इस बार नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, होगा लाइव प्रसारण, ... सजेगा राम दरबार

Sat, 24 Oct 2020 04:49 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 24 Oct 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir News: Diwali 2020: preparations to set a new record with 5.50 lakh diyas in ayodhya
अयोध्या राम मंदिर: अयोध्या ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
Diwali 2020 Ayodhya Ram Mandir News in Hindi: रामनगरी में छोटी दीवाली पर दिव्य दीपोत्सव की रूपरेखा तैयार हो गई है। इस बार अयोध्या में तीन दिवसीय दीपोत्सव होगा और 5.50 लाख दीप जगमगा कर नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दीपोत्सव का आयोजन होगा और सभी कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। कोविड-19 के चलते इस बार के दीपोत्सव में आम जनमानस को कोरोना महामारी से बचाने के लिए बहुत ही सीमित संख्या में अयोध्या आने की अनुमति प्रदान की जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के नाम संदेश में कोरोना से बचाव को लेकर जो भी निर्देश दिए थे उन सबका पूरी तरह से पालन कराया जाएगा। 


 
Ayodhya Ram Mandir News: Diwali 2020: preparations to set a new record with 5.50 lakh diyas in ayodhya
दीपोत्सव को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित तैयारी बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने बताया कि इस बार भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम 11 नवंबर से 13 नवंबर तक सिर्फ तीन दिवसीय होगा। इस बार मुख्य कार्यक्रम के एक दिन पूर्व 12 नवंबर को साकेत डिग्री कॉलेज से रामायण काल पर आधारित 11 झांकियां निकाली जाएंगी जो रामकथा पार्क तक जाएंगी। शोभायात्रा में निकाली जा रहीं झांकियों में सचित्र पात्र होंगे जो रामायण काल में घटित घटनाओं का दृश्य प्रस्तुत करेंगे।
 
Ayodhya Ram Mandir News: Diwali 2020: preparations to set a new record with 5.50 lakh diyas in ayodhya
बैठक में मौजूद अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
बैठक में जिला मजिस्ट्रेट अनुज कुमार झा ने बताया कि 13 नवंबर को मुख्य कार्यक्रम रामकथा पार्क, राम की पैड़ी, नयाघाट, सरयू आरती स्थलों पर होगा। रामकथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की ओर से श्रीराम सीता, लक्ष्मण  के स्वरूपों की आरती के साथ उनका विधि विधान से राज्याभिषेक किया जाएगा। इस दौरान हेलीकाॅप्टर से पुष्पवर्षा होगी। शाम को सरयू आरती के पश्चात भजन संध्या स्थल पर रामलीला का आयोजन तथा राम की पैड़ी पर दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir News: Diwali 2020: preparations to set a new record with 5.50 lakh diyas in ayodhya
दीपोत्सव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
दीप प्रज्जवलन के दौरान राम की पैड़ी पर राम दरबार सजाया जाएगा। कार्यक्रम और भव्य बनाने पर शासन एवं जिले स्तर पर निरन्तर विचार-विर्मश किया जा रहा है। नगर आयुक्त विशाल सिंह ने बैठक में बताया कि पिछली बार दीपोत्सव में 3.50 लाख दीप जलाने का संकल्प लिया था। लेकिन संस्थाओं के शामिल होने से दीपों की संख्या 5.50 पहुंच गई थी। इस बार दीपोत्सव पर प्रशासन ने 5.50 लाख दीप जलाने का संकल्प लिया है। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने जिला पंचायत राज अधिकारी को अयोध्या से सटे ग्रामीण क्षेत्रों जहां नगर निगम नहीं है की सफाई के लिए टीमें लगाने के निर्देश दिए हैं। अपर जिलाधिकारी नगर वैभव शर्मा, सहायक पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक नगर विजय पाल सिंह, संस्कृति विभाग से वाईपी सिंह, उप निदेशक, सूचना डॉ. मुरलीधर सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir News: Diwali 2020: preparations to set a new record with 5.50 lakh diyas in ayodhya
दीपोत्सव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बिना मास्क के प्रवेश की नहीं होगी अनुमति
दीपोत्सव में बिना मास्क के किसी को भी प्रवेश की अनुमति नही होगी। हर कार्यक्रम  स्थल पर कोविड हेल्प-डेस्क बनाई जाएगी। जहां पर्याप्त मात्रा में सैनिटाइजर व मास्क उपलब्ध रहेंगे।

परिचय पत्र से ही प्रवेश कर पाएंगे लोग
उपपुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था तथा कोविड-19 की दृष्टिकोण से वही लोग प्रवेश कर सकेंगे जिनके पास जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गये परिचय पत्र होगे। उन्होंने बताया कि अयोध्या आने वाले हर मार्ग पर हर तरीके की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।

सरकार ने सिर्फ तीन दिन के कार्यक्रम की दी अनुमति 
कोविड-19 को देखते हुए शासन ने पांच दिवसीय दीपोत्सव को घटाकर सिर्फ तीन दिवसीय कर दिया है। इस बार दीपोत्सव 11 से 13 नवंबर के बीच होगा। दीपोत्सव कार्यक्रम में भीड़भाड़ की इजाजत नहीं होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed