फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपोत्सव में इन घाटों पर दिखेगी राममंदिर की झलक, दीपमाला से सजेगा मॉडल

Tue, 03 Nov 2020 11:17 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 03 Nov 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
glimpse of ram mandir will be seen at ghats in deepotsav in ayodhya
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला
रामनगरी में होने वाले चौथे दिव्य दीपोत्सव मेें श्रीरामजन्म भूमि पर बन रहे राममंदिर की झलक दिखाई देगी। राम की पैड़ी पर दीपों के माध्यम से राममंदिर मॉडल बनाया जाएगा। इसके लिए विवि ने तीन घाट चयनित किए हैं। यह सभी घाट मुख्यमंत्री के मंच के आसपास होंगे। इसके लिए विशेष वालंटियर्स की टीम बनाई गई है। विवि प्रशासन ने तैयारी पूर्ण कर ली है। जल्द ही विवि के वालंटियर्स घाटों पर रिहर्सल करते दिखाई देंगे। रामनगरी में शासन की मंशा के अनुरूप चौथा दिव्य दीपोत्सव 11 से 13 नवंबर तक मनाया जाएगा। इसमें डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि को राम की पैड़ी के दो दर्जन से अधिक घाटों पर दीप जलाने संबंधी समस्त कार्यों का जिम्मा मिला है। विवि प्रशासन इसकी तैयारियों में जुटा हुआ है।



 
glimpse of ram mandir will be seen at ghats in deepotsav in ayodhya
- फोटो : अमर उजाला
अब तक लगभग सात हजार वालंटियर्स का आईकार्ड जारी कर दिया गया है। सभी से गूगल फार्म भरा कर विवि के संबंधित अधिकारियों से प्रमाणित करा लिया गया है। इसके साथ विवि प्रशासन अब दीपोत्सव को दिव्य और भव्य बनाने के लिए राम की पैड़ी पर दीपों की श्रृंखला से राममंदिर की भव्य तीन आकृतियां बनाएगा। योजना है कि इस वर्ष रिहर्सल के तौर पर तीन घाटों पर यह कार्य होगा, जबकि अगले साल राम की पैड़ी के प्रत्येक घाट पर दीपों की श्रृंखला से राम मंदिर को साकार करने का लक्ष्य है। इसको डिजाइन करने का कार्य विवि के फाइन आर्ट विभाग के प्रोफेसर समेत अन्य विभाग मिलकर कर रहे हैं। इसी सप्ताह तीन घाटों पर वालंटियर्स रिहर्सल शुरू करेंगे। 

 
glimpse of ram mandir will be seen at ghats in deepotsav in ayodhya
- फोटो : अमर उजाला
विवि की 23 कमेटियां करेंगीं दीपोत्सव का संचालन
चौथे दिव्य दीपोत्सव में विवि ने दीपों को जलाने के लिए 23 कमेटियों का गठन कर प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। विवि की एडवायजरी कमेटी, मूल्याकंन कमेटी, आब्जर्वर कमेटी, सिक्योरिटी कमेटी, मैटेरियल डिस्ट्रिब्यूशन कमेटी, दीपक गणना कमेटी, ट्रॉसपोर्टिंग कमेटी, स्व्च्छता कमेटी, मीडिया कमेटी, मेडिकल कमेटी, फायर कमेटी सहित अन्य कमेटियां बनाई गई है। सभी कमेटियों के प्रभारी नियुक्त कर दी गए हैं। इसमें विवि के प्रोफेसर समेत दीपोत्सव के अनुभव रखने वाले 368 लोगों को दायित्व दिया गया है। यह लोग सात हजार वालंटियर्स को सही समय व जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
glimpse of ram mandir will be seen at ghats in deepotsav in ayodhya
- फोटो : अमर उजाला
24 घाटों पर जलेंगे छह लाख दीप आज होगा दीपों का टेंडर
विवि ने एक फिर से रिकार्ड बनाने के लिए 5.50 लाखों दीपों के सापेक्ष 6 लाख दीपों को घाटों पर सजाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। विवि प्रशासन का मानना है कि शासन की मंशा है कि एक साथ 5.50 लाख दीप जलें, इसके लिए विवि ने 50 अतिरिक्त दीपों को घाटों पर लगाने व जलाने की व्यवस्था बनाई है। हालांकि अभी तक दीपों की क्रय एजेंसी निर्धारित नहीं हो सकी है। मंगलवार को दीप का टेंडर फाइनल होना है, इसके बाद घाटों पर दीप की सप्लाई शुरू हो जाएगी। वहीं, दूसरी ओर विवि के फाइन आर्ट विभाग अपने पुष्पक विमान से उतरते भगवान राम व माता जानकी का थ्रीडी इंपैक्ट युक्त दीपों का चित्रण कर रहा है। 


 
विज्ञापन
glimpse of ram mandir will be seen at ghats in deepotsav in ayodhya
- फोटो : amar ujala
राम की पैड़ी पर चौथे दिव्य दीपोत्सव में तीन घाटों पर विशेष रूप से राममंदिर मॉडल को दीपों के माध्यम से उकेरा जाएगा। इसकी तैयारियां विवि प्रशासन कर रहा है। तीन दिन के बाद विशेष रूप से ट्रेनिंग पाए वालेंटियर्स को रिहर्सल के लिए घाटों पर भेजा जाएगा। अगले वर्ष से दिव्य दीपोत्सव में सभी घाटों पर राममंदिर मॉडल ही दीपों के माध्यम से बनाया जाएगा। - डॉ. शैलेंद्र वर्मा, नोडल अफसर दिव्य दीपोत्सव, अवध विवि
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed