{"_id":"6a891b367c3c6e7f6301a19b","slug":"lucknow-double-murder-suicide-rift-developed-in-relationship-between-manas-and-divya-after-miscarriage-2026-08-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्यार, शादी-शक और कत्ल: 5 साल पहले गर्भपात, इसलिए पत्नी संग बहन को भी मारा; डबल मर्डर और सुसाइड की पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार, शादी-शक और कत्ल: 5 साल पहले गर्भपात, इसलिए पत्नी संग बहन को भी मारा; डबल मर्डर और सुसाइड की पूरी कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:42 AM IST
सार
लखनऊ के डबल मर्डर और सुसाइड केस में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। मानस, उसकी पत्नी दिव्या और बहन तूलिका के शव का शुक्रवार को डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। दिव्या, तूलिका के सिर में गोली फंसी मिली। मानस के सिर से गोली आरपार हो गई थी। जांच में यह भी सामने आया है कि गर्भपात के बाद मानस और दिव्या के रिश्तों में खटास आई थी। गर्भपात के बाद से दोनों गुमसुम रहने लगे थे। माता-पिता की मौत से मानस की बहन तूलिका अवसाद में चली गई थी।
लखनऊ में हुए तिहरे हत्याकांड और आत्महत्या मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। प्रारंभिक जांचों से पता चला है कि यह गंभीर घटना पारिवारिक कलह और वित्तीय विवादों का परिणाम थी। घटना में मारे गए मानस, उसकी पत्नी दिव्या और बहन तूलिका के शवों का डॉक्टरों के पैनल द्वारा विस्तृत पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, दिव्या और तूलिका के सिर में गोली फंसी पाई गई, जबकि मानस के सिर से गोली आरपार हो गई थी। दिव्या के चेहरे और सिर पर चोट के छह निशान भी मिले हैं, जो घटना की गंभीरता को दर्शाते हैं।
सूत्रों के अनुसार, 18 अगस्त को पारिवारिक न्यायालय में तलाक के मामले में सुनवाई के दौरान मानस और दिव्या के बीच गुजारा भत्ता (एलिमनी) को लेकर तीखी बहस हुई थी। इस विवाद से मानस इतना आहत हुआ कि उसने अपनी पत्नी और बहन की हत्या कर खुदकुशी करने की योजना बनाई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि मानस ने इस भयानक घटना को अंजाम देने के लिए दो असलहे खरीदे थे।
2 of 23
तूलिका, दिव्या और मानस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस इस मामले की तह तक जाने के लिए दोनों पक्षों के वकीलों से संपर्क साध रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि 18 अगस्त को कोर्ट परिसर में ऐसी कौन सी घटना हुई, जिसके चलते मानस ने यह कदम उठाया। पुलिस कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी बारीकी से जांच कर रही है ताकि दंपती के बीच हुई किसी भी प्रकार की कहासुनी या घटना का पता लगाया जा सके।
3 of 23
लखनऊ हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
दिव्या के बहनोई भरत यादव ने उसका शव ले जाकर बैकुंठ धाम पर अंतिम संस्कार किया, जहां सतीश चंद्र मिश्र ने अपनी बेटी को मुखाग्नि दी। वहीं, मानस और तूलिका के शवों के पोस्टमार्टम में देरी को लेकर परिजनों ने हंगामा किया, जिसे पुलिस ने हस्तक्षेप कर शांत कराया। शाम को मानस के मामा अवधेश को शव सौंपे गए, जिन्होंने देर शाम अंतिम संस्कार किया। इस दुखद घटना के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर दोनों पक्षों के रिश्तेदार एक-दूसरे से दूरी बनाए हुए थे। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 23
लखनऊ हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
दोनों पक्षों के वकीलों से पुलिस ने किया संपर्क
दिव्या ने पारिवारिक न्यायालय में वाद दायर किया था। 18 अगस्त को कोर्ट में सुनवाई थी। पुलिस पता लगा रही है कि आखिर 18 तारीख को ऐसा क्या हुआ, जिसके बाद से मानस ने यह कदम उठाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के वकीलों से संपर्क किया है। जानकारी जुटाई जा रही है कि कोर्ट परिसर में दंपती के बीच कहासुनी तो नहीं हुई थी। पुलिस कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
5 of 23
तूलिका की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
तूलिका को अकेला नहीं छोड़ना चाहता था मानस
रिश्तेदारों ने बताया कि मानस बहन से बहुत प्रेम करता था। तूलिका की तबीयत बिगड़ने के बाद वह उसका पूरा ध्यान रखता था। आरोप है कि दिव्या चाहती थी कि मानस उसके साथ अकेले रहे। उधर, मानस बहन को अकेला नहीं छोड़ना चाहता था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।